किस भारतीय बल्लेबाज ने 26 जनवरी के दिन जड़ा है शतक? इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम है उपलब्धि

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit_Getty)
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit_Getty)

Indian Batters who scored Century on 26 January: आज यानी 26 जनवरी 2025, रविवार को हमारा पूरा भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ये राष्ट्रीय पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारत के लिए ये बहुत ही खास दिन है। क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का गणतंत्र लागू हुआ था। जिसके बाद से ही इस पर्व को प्रति वर्ष मनाया जाता है। इस खास दिन क्रिकेट से जुड़ी भी कई यादें हैं।

Ad

26 जनवरी को शतक लगाने वाले इकलौता बल्लेबाज कौन?

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास से जुड़ी कई खास यादें हैं। भारतीय बल्लेबाजों का वर्ल्ड क्रिकेट में जबरदस्त बोलबाला रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस अहम दिन भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों में सिर्फ एक ही बल्लेबाज है, जिसने शतक लगाया हो। भले ही आपको हैरानी हो रही होगी। लेकिन ये सच है। हमारे देश के गणतंत्र दिवस के पर्व पर सिर्फ एक बल्लेबाज है जो तीन अंकों के आंकड़ें तक पहुंचा है।

Ad

तो अब सवाल ये है कि भारत के लिए 26 जनवरी के दिन किस बल्लेबाज ने शतक लगाया है? इस खास दिन सेंचुरी किंग सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ या महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि इस दिन का सेंचुरी किंग टीम इंडिया के किंग यानी विराट कोहली हैं।

विराट कोहली हैं इस खास दिन शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज

जी हां..... भारत के लिए गणतंत्र दिवस के दिन शतक लगाने का कमाल अब तक तक के इतिहास में सिर्फ विराट कोहली ही कर सके हैं। टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज ने साल 2012 में ये कमाल किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में टेस्ट मैच खेला गया था। जहां विराट कोहली ने 26 जनवरी के दिन शतक पूरा किया और इस खास दिन को अपने लिए स्पेशल बना दिया। उन्होंने इस मैच में किंग कोहली के बल्ले से 213 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के से 116 रन की पारी निकली थी। ये विराट कोहली का पहला टेस्ट शतक था। हालांकि इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 298 रनों से जीत लिया।

26 जनवरी के दिन भारत के कई बल्लेबाज शतक के करीब पहुंचे लेकिन शतक का सपना पूरा नहीं कर सके। इसमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे खिलाड़ी रहे, जो शतक के पास पहुंचे थे। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 96 रन बनाए थे। तो वहीं धोनी ने 2010 में इस दिन बांग्लादेश के खिलाफ 89 रन बनाए थे। इतना ही नहीं कोहली भी एक बार इस दिन नर्वस नाइनटिज का शिकार बने हैं। वो 90 रन पर आउट हुए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications