महेंद्र सिंह धोनी को लेकर विराट कोहली ने किया खास पोस्ट, कहा- "वह हर जगह हैं"

विराट ने धोनी लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की
विराट ने धोनी को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बीच की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। एक बार फिर से विराट कोहली ने धोनी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Ad

विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी है जो दूसरों की तारीफ करने से कतराते नहीं है। उन्होंने कई बार धोनी की भी प्रशंसा की है। एक बार फिर से उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी स्टोरी पर धोनी से जुड़ी एक तस्वीर साझा की। उनके शेयर करते ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगी और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।

दरअसल, विराट ने अपनी स्टोरी पर एक पानी की बोतल की तस्वीर डाली। इस बोटल में महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर लगी हुई थी। इस स्टोरी में उन्होंने धोनी को टैग किया और साथ ही लिखा,

वह हर जगह हैं। यहां तक कि पानी की बोतल पर भी।
Source: Virat Kohli Instagram Story
Source: Virat Kohli Instagram Story

बता दें, विराट कोहली इन दिनों उत्तराखंड में हैं। वर्ल्ड कप के बाद उन्हें आराम दिया गया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रही सीरीज में वो नहीं खेल रहे हैं। खाली समय में वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस मौके पर नैनीताल से और उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कोहली ने धोनी को लेकर कई बाते कही हैं। इस साल की शुरुआत में भी उन्होंने खुलासा किया था कि जब उन्होंने टेस्ट कप्तानी के पद से हटने का फैसला किया था तो उन्हें केवल महेंद्र सिंह धोनी का कॉल आया था। इन दोनों दिग्गजों के बीच की दोस्ती और एक-दूसरे के प्रति सम्मान उनके फैंस को काफी पसंद आता है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications