नेशनल ड्यूटी के बाद विराट पहुंचे लंदन अपने परिवार के पास, फैंस बोले .. “चैंपियन..!”

Virat Reached London to meet his family after Victory Parade
सौरभ गांगुली, विराट कोहली (image credit: सौरभ गांगुली, विराट कोहली instgram )

Virat Kohli Reached London after Victory Parade: बीता कुछ समय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा, जिसमें खुशी के आंसुओं से लेकर जीत की जोरदार दहाड़ शामिल थी। हाल ही में भारत के ये जांबाज खिलाड़ी बारबाडोस से टी20 अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी लेकर लौटे, जिसके बाद से उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। पूरा भारत उनके स्वागत के लिए तैयार था।

Ad

खिलाड़ियों का पीएम आवास पर हुआ भव्य स्वागत

बारबाडोस से दिल्ली पहुंचे खिलाड़ियों की शुरुआत दिल्ली से हुई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रधानमंत्री आवास में इन क्रिकेटर्स ने अपनी जीत की खुशी मनाई। सभी ने मिलकर पीएम मोदी के साथ नाश्ता किया और खूब हंसी-मजाक हुआ। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित बाकी सभी खिलाड़ी फिर प्रधानमंत्री आवास से निकले और दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में सवार हो गए। वहां मुंबई में होने वाली विक्ट्री परेड के लिए उनके स्वागत में खड़े हजारों फैंस की आंखें उनके इंतजार में बिछी हुई थीं।

Ad

आपको यह भी बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों को दिल्ली से मुंबई ले जा रही विस्तारा की फ्लाइट नंबर 1845 को फैंस सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे थे। इसका कारण था इस फ्लाइट का नंबर, जो विराट और रोहित की जर्सी नंबर से मिलकर बनता है। इस पर फैंस ने भी काफी प्रतिक्रियाएँ दी थीं।

Ad

शाम 5 बजे के बाद जैसे ही टीम इंडिया के ये क्रिकेटर अपनी विक्ट्री बस पर सवार हुए, तो नज़ारा देखने लायक था। विराट और रोहित, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह सहित सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब ठुमके लगाए और जोर-शोर से देशभक्ति के गानों को गुनगुनाया। देर शाम तक यह विक्ट्री परेड ऐसे ही चलती रही। हर फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब था। इस विक्ट्री परेड में लोग दूर-दूर से आए थे ताकि वे भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बन सकें।

Ad

नेशनल ड्यूटी के बाद विराट निकले फैमिली ड्यूटी पर।

देर शाम विराट ने मुंबई से लंदन के लिए फ्लाइट पकड़ी । अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन करने के बाद, विराट अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए लंदन चले गए, जहाँ अनुष्का, उनकी बेटी और बेटा उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, विराट तुरंत अपने परिवार के पास लंदन निकल गए। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें एक चैंपियन के रूप में सराहा और उनके समर्पण की सराहना की।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications