Virat Kohli ने 2011 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत को किया याद, एम एस धोनी का जिक्र

Nitesh
India v Sri Lanka - 2011 ICC World Cup Final
भारत ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता था

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2011 वर्ल्ड कप में मिली जीत को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम इंडिया को उस वर्ल्ड कप में मिली जीत को याद किया है और इस दौरान एम एस धोनी (MS Dhoni) का जिक्र भी उन्होंने किया।

Ad

2011 का विश्व कप भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे पन्नों पर लिखा गया है। यही वो पल था, जब भारत ने दूसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। श्रीलंका की टीम ने पहले खेलते हुए 274 रनों का विशाल स्कोर बनाया। फाइनल के लिहाज से ये स्कोर काफी बड़ा होता है। जवाब में भारतीय टीम ने एम एस धोनी के नाबाद 91 और गौतम गंभीर के जबरदस्त 97 रनों की बदौलत इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सभी खिलाड़ी इमोशनल हो गए थे - विराट कोहली

विराट कोहली ने आईसीसी पोडकास्ट पर कहा 'मैं अपने आस-पास बाकी खिलाड़ियों को देख रहा था क्योंकि मैं टीम में सबसे युवा प्लेयर था। ये मेरे लिए काफी बड़ी चीज थी क्योंकि मैं पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा था और चैंपियन बन गया था। मैंने देखा कि जो प्लेयर काफी समय से टीम के साथ जुड़े हुए थे वो काफी इमोशनल हो गए थे। सचिन तेंदुलकर इमोशनल हो गए थे। युवराज सिंह, हरभजन सिंह सब लोग भावुक थे। एम एस धोनी ने इन खिलाड़ियों को पहले खेलते हुए देखा था और अब अपनी कप्तानी में उनको वर्ल्ड कप जिता दिया था। मैं अपने हाथ में भारत का झंडा लिए हुआ था। इसके बाद एम एस धोनी आए और मैंने उनको गले लगा और तिरंगा उनके शरीर पर लपेट दिया।'

आपको बता दें कि 2011 के बाद से भारतीय टीम कोई भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम को अभी तक उसके बाद से वर्ल्ड कप का इंतजार है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications