विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं, जहां यह कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम इंजॉय करते देखा जा सकता है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट चाय या कॉफी का आनंद ले रहे हैं।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज ने जहां एक हुडी जैकेट पहनी है तो वहीं अनुष्का ने काले और गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ने सफेद रंग के जूते पहने हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने कोई कैप्शन पोस्ट नहीं किया है, बस उन्होंने एक दिल का इमोजी लगाया है। View this post on Instagram Instagram Postविराट और अनुष्का अपने-अपने कार्यक्षेत्र में खूब मशहूर हैं दोनों के सोशल मीडिया में काफी फॉलोअर्स हैं। यही कारण है कि अनुष्का की इन तस्वीरों को पोस्ट करने के चंद घंटो बाद ही 30 लाख से ज्यादा लाइक इंस्टाग्राम पर आ गए हैं।दूसरी तरफ अगर विराट कोहली की बात करें तो पूर्व भारतीय कप्तान ने फॉर्म में जोरदार वापसी कर ली है। भले ही एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हो लेकिन कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन लाजवाब रहा है। उन्होंने एशिया कप के इस सीजन में पांच मैचों में 92 की औसत और 147.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 276 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने एक शतक (122*) भी लगाया था। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला और सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 71वां शतक था।एशिया कप 2022 में कोहली से ज्यादा रन सिर्फ मोहम्मद रिजवान ने बनाये थे। रिजवान ने छह मैचों में 56.20 की औसत और 117.57 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 281 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 78* के सर्वोच्च स्कोर के साथ तीन अर्धशतक लगाए।कोहली की फॉर्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली अपनी लय को आगामी टी-20 विश्व कप तक कैसे बरकरार रख पाते हैं।