Virat Kohli बने ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो किये जाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी

India v Pakistan - DP World Asia Cup
India v Pakistan - DP World Asia Cup

विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में अपनी बल्लेबाजी में तगड़ी फॉर्म में नज़र आए हैं। ऐसे में उनके चाहने वाले भी उनकी हर गतिविधि को सोशल मीडिया पर देखना चाहते हैं। इस क्रम में ट्विटर पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। विराट कोहली ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

क्रिकेटरों में विराट कोहली सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले नाम हैं। उनके ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 5 करोड़ के आंकड़े को टच कर गई है। ओवरऑल सभी स्पोर्ट्स को मिलकर देखा जाए तो फुटबॉल जगत के दो खिलाड़ी टॉप दो में हैं। वहीँ नम्बर तीन पर बास्केटबॉल का खिलाड़ी आता है।

नम्बर एक की पोजीशन पर फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनके 10 करोड़ ट्विटर फॉलोवर हैं। उनके बाद नेमार का नाम आता है। नेमार को ट्विटर पर 5 करोड़ 79 लाख लोग फॉलो करते हैं। तीसरे स्थान पर बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स हैं। उनके 5 करोड़ 22 लाख फॉलोवर हैं।

इन्स्टाग्राम पर विराट कोहली कप सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर उनके 21 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं। फेसबुक पर भी तकरीबन पांच करोड़ लोग कोहली को फॉलो करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि सभी तीनों मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली का जलवा है। भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू एप पर कोहली को 30 लाख लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर विराट कोहली के आस-पास कोई अन्य खिलाड़ी नहीं है।

India v Pakistan - DP World Asia Cup
India v Pakistan - DP World Asia Cup

एशिया कप में विराट कोहली ने धाकड़ फॉर्म दिखाई थी। उन्होंने 5 मैच खेलकर 276 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी आया। करीबन तीन साल बाद कोहली के बल्ले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक देखने को मिला। इस शतक का इंतजार हर किसी को था और उन्होंने यह कर दिखाया।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now