आधुनिक क्रिकेट के सबसे महानतम बल्लेबाज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 30वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। विराट का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को 30 साल के हो जाएंगे और अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए उन्होंने एक खास प्लान बनाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ उत्तराखंड के टिहरी पहुंचे हैं और वो 5 नवंबर को अपना जन्मदिन यहीं मनाएंगे।कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहीं से सीधे टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा पहुंचे। जानकारी के मुताबिक यह दोनों इस होटल के अपने पसंदीदा स्वीट में ठहरे हैं। यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट यहां पहुंचे हों। इससे पहले दोनों ने 2017 में साल की शुरुआत भी यहीं की थी। इसके अलावा विराट के जन्मदिन पर वो अनुष्का के साथ उनके गुरु के आश्रम भी जा सकते हैं। अनुष्का शर्मा के गुरु का आश्रम अनंतधाम हरिद्वार के अंबूवाला में है और बर्थडे के दिन विराट और अनुष्का के यहां जाने की पूरी संभावना है।अनुष्का शर्मा का पूरा परिवार अपने गुरु पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। शादी से पहले साल 2016 में विराट और अनुष्का बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा अपने गुरु को अपनी शादी में इटली भी लेकर गई थीं।इसके अलावा विराट कोहली के बर्थडे के मौके पर अनुष्का शर्मा उन्हें अपने 'शीला भवन' नाम के पुश्तैनी आवास पर भी लेकर जा सकती हैं, जो दून के नेशविला रोड पर है। अनुष्का बचपन में यहीं पर रहीं है, हालांकि अब यहां कम ही आती हैं। हालांकि अनुष्का की दादी, चाचा-चाची और उनका परिवार अब भी पुश्तैनी आवास पर ही रहता है। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का यहां भी आ सकते हैं।यह तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट की बताई जा रही है। इससे साफ पता चल रहा है कि विराट और अनुष्का जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। View this post on Instagram Catching early morning flight from Mumbai 😍💞 A post shared by Virat Kohli Fan Club (@viratkohli.club) on Nov 2, 2018 at 8:49pm PDTबता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।