वीरेंदर सहवाग के जन्मदिन पर दिग्गज खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

Nitesh
वीरेंदर सहवाग
वीरेंदर सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का आज जन्मदिन है। वीरेंदर सहवाग आज अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों समेत वर्तमान खिलाड़ियों ने भी उन्हें शुभमकामनाएं दी हैं। ट्विटर पर वीरेंदर सहवाग के जन्मदिन को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

Ad

विराट कोहली से लेकर वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह ने सहवाग को जन्मदिन की बधाई दी और अपने-अपने अंदाज में उन्हें विश किया। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

वीरेंदर सहवाग के जन्मदिन पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

ऋषभ पंत ने ट्वीट कर सहवाग को बधाई दी और कहा कि आने वाला साल आपके लिए काफी अच्छा हो।

Ad

पूर्व खिलाड़ी और वीरेंदर सहवाग के साथ खेल चुके वीवीएस लक्ष्मण ने भी सहवाग को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा "जिनकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास सबके लिए एक रिमाइंडर है कि चीजों को सिंपल कैसे रखा जाए ऐसे शख्स को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Ad

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी वीरेंदर सहवाग को जन्मदिन की बधाई दी।

Ad

सचिन तेंदुलकर के विश करने का अंदाज काफी अनोखा था। उन्होंने लिखा कि जो इंसान अपने चौके-छक्कों के लिए जाना जाता है वो आज 42 का हो चुका है। अगर इसके नंबर को भी जोड़ दें तो वो भी 6 आता है।

Ad

युवराज सिंह ने भी बेहद अनोखे अंदाज में वीरेंदर सहवाग को जन्मदिन की बधाई दी।

ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ की संभावनाओं को लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications