IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर वीरेंदर सहवाग का बयान

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला लगभग करो या मरो वाला होगा। महेंद्र सिंह धोनी की टीम सात मैच खेलकर अब तक दो मैच जीत पारी है और अंक तालिका में सातवें नम्बर पर है। महेंद्र सिंह धोनी भी कई मैचों में बल्लेबाजी करने के लिए नीचे आए हैं जिसको लेकर वीरेंदर सहवाग का बयान आया है। वीरेंदर सहवाग के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी क बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर आना चाहिए।

अपने शॉ वीरू की बैठक में वीरेंदर सहवाग ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को अन्य खिलाड़ियों के बारे में सोचना बंद करना चाहिए। उन्हें सबसे पहले अपने बारे में सोचना चाहिए और बल्लेबाजी के लिए ऊपर आना चाहिए। आप दूसरे बल्लेबाजों को ऊपर प्रमोट नहीं कर सकते। चेन्नई की जीत के लिए धोनी को बल्लेबाजी के लिए ऊपर आना होगा।

महेंद्र सिंह धोनी नीचे ही खेलते आए हैं

चेन्नई सुपरकिंग्स के अन्य बल्लेबाजों को ऊपर खेलने के लिए भेजने वाले महेंद्र सिंह धोनी को खुद ऊपर बल्लेबाजी करते हुए कम ही देखा गया है। सैम करन और अन्य खिलाड़ियों को उन्होंने कुछ मौकों पर उऊपर भेजा है। धोनी ने नियमित रूप से खुद को ऊपर खेलने के लिए नहीं भेजा है।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ही जीतने का मौका मिला है। अन्य सभी टीमों के खिलाफ इस टीम को पराजित ही होना पड़ा है। देखना होगा बचे हुए मैचों में चेन्नई का प्रदर्शन कैसा रहता है। प्लेऑफ़ में जाने के लिए धोनी की टीम को बड़ा कमाल दिखाने की जरूरत होगी। आईपीएल में इस बार हर टीम एक-दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आती है। इस स्थिति में किसी भी टीम के लिए टूर्नामेंट आसान नहीं माना जा सकता है। देखना होगा हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications