IPL 2020: वॉशिंगटन सुन्दर ने किफायती गेंदबाजी का राज बताया

वॉशिंगटन सुन्दर
वॉशिंगटन सुन्दर

वॉशिंगटन सुन्दर आरसीबी के वह गेंदबाज हैं जो पावरप्ले में आकर भी किफायती गेंदबाजी करके निकल जाते हैं। वॉशिंगटन सुन्दर ने इस दौरान बल्लेबाजों को परेशान भी किया है। आरसीबी को जब विपक्षी टीमों के रन रोकने की जरूरत होती है, विराट कोहली वॉशिंगटन सुन्दर को गेंदबाजी पर लगाते हैं और इसमें उन्हें कुछ मौकों पर सफलता भी मिली है। वॉशिंगटन सुन्दर ने अपनी सफलता का राज बयाँ किया है।

वॉशिंगटन सुन्दर ने कहा कि बल्लेबाज के पैरों की तरफ ध्यान देने पर पता चलता है कि वह क्या करना चाहता है। गेंद को देरी से रिलीज करने पर सफलता मिलती है। यदि बल्लेबाज के बारे में आपको पता चल जाता है, तो जो आप करना चाहते हैं उसमें मदद मिल सकती है। इसके अलावा अपनी लम्बाई का लाभ उठाने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात भी वॉशिंगटन सुन्दर ने कही।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला

वॉशिंगटन सुन्दर रहे हैं किफायती

हालांकि वॉशिंगटन सुन्दर को आईपीएल में खेलते हुए ज्यादा इस सीजन ज्यादा सफलता तो नहीं मिली लेकिन उनकी गेंदों में लाइन और सटीकता तगड़ी दिखाई दी है। सुन्दर ने अब तक खेले गए सात मुकाबलों में महज 5 विकेट अपने नाम किये हैं लेकिन इकोनोमी रेट उनकी पांच से भी कम रही है। रन रोकने का काम उन्होंने हर बार किया है। रन रोकना अहम होता है और वॉशिंगटन सुन्दर हर बार यह काम करके निकल जाते हैं। आरसीबी की सफलता में उनका यह प्रदर्शन अलग अहमियत रखता है।

वॉशिंगटन सुन्दर
वॉशिंगटन सुन्दर

आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल के इस सीजन में बेहद शानदार रहा है। बड़ी टीमों को भी आरसीबी ने हराया है। सात मैचों में अब तक आरसीबी ने पांच में जीत हासिल की है। यही कारण है कि टीम अंक तालिका में टॉप तीन में जगह बनाने म सफल रही है। विराट कोहली और एबी डीविलियर्स बल्लेबाजी में अच्छा कर रहे हैं। हर खिलाड़ी की अपनी अलग भूमिका है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now