'मुझे लगता है कि ये उनका आखिरी सीजन था...', एम एस धोनी के संन्यास को लेकर पाकिस्तान से आई प्रतिक्रिया

एम एस धोनी को लेकर वसीम अकरम ने दी प्रतिक्रिया
एम एस धोनी को लेकर वसीम अकरम ने दी प्रतिक्रिया

Wasim Akram on MS Dhoni Retirement : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर पाकिस्तान से बड़ी प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने एम एस धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से एम एस धोनी का ये आखिरी सीजन था और वो इसके बाद नहीं खेलेंगे।

Ad

दरअसल एम एस धोनी के संन्यास को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं और काफी प्रतिक्रियाएं भी उनको लेकर आ रही हैं। सीजन के आगाज से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल 2024 का सीजन एम एस धोनी के लिए उनका आखिरी सीजन हो सकता है। वैसे अभी तक धोनी ने इस बारे में कुछ भी ऐलान नहीं किया है लेकिन उनको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि वो कब क्या फैसला ले लेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ये मान बैठे हैं कि एम एस धोनी का सीएसके के लिए ये आखिरी मैच था।

एम एस धोनी इसके बाद नहीं खेलेंगे - वसीम अकरम

वहीं इस बारे में जब वसीम अकरम से सवाल किया गया तो उन्होंने धोनी के संन्यास की संभावना जताई। वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर बातचीत के दौरान कहा,

मुझे अंदर से ये फीलिंग आ रही है कि इसके बाद वो आगे नहीं खेलेंगे। उनके जैसे खिलाड़ी जीवन में एक बार आते हैं। सबकुछ उनके ऊपर डिपेंड करता है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है।
Ad

आपको बता दें कि सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने एम एस धोनी के संन्यास की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि धोनी को लेकर अटकलें लगाना पागलपन है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही जानते हैं कि वह क्या करने जा रहे हैं। मुझे पता है कि इस साल मैंने उन्हें प्री-टूर्नामेंट कैंप से गेंद को हिट करते हुए देखा है। वह बहुत शानदार तरीके से खेल रहे हैं और वह खुद निर्णय लेंगे।

वहीं खबरें ये भी आई हैं कि धोनी अपनी इंजरी के इलाज के लिए लंदन जाएंगे और वहां से लौटने के बाद ही संन्यास को लेकर कोई फैसला लेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications