'बैटिंग टिप्स दे दो पृथ्वी सर' - बच्चों ने पृथ्वी शॉ से मांगे टिप्स, डेविड वॉर्नर ने भी किया कमेंट 

Ankit
IPL Qualifier - Chennai v Delhi
IPL Qualifier - Chennai v Delhi

पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं। वह दिल्ली के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पृथ्वी छोटे बच्चों को बल्लेबाजी के टिप्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पृथ्वी एक छोटे बच्चे को बल्लेबाजी को लेकर जरुरी बातें समझा रहे हैं, जिसे वह काफी ध्यान से सुन रहा है।

Ad

यह वीडियो दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट एकेडमी का है, जिसमें पृथ्वी के साथ-साथ खलील अहमद और कमलेश नागरकोटी भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एकेडमी का एक युवा खिलाड़ी पृथ्वी से निरंतर रन बनाने के बारे में पूछ रहा है, जिसके बाद पृथ्वी उन्हें उन्हें टिप्स दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा पृथ्वी की बात को ध्यान से सुन रहा है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में डेविड वॉर्नर ने भी कमेंट किया है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने लिखा, 'यह कितना अच्छा है।'

गौरतलब हो कि वॉर्नर भी अब आईपीएल में दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें टीम ने मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आईपीएल 2022 में ऐसा रहा था पृथ्वी का प्रदर्शन

पृथ्वी को आईपीएल 2022 से ठीक पहले दिल्ली द्वारा रिटेन किया गया था। उन्होंने आईपीएल 2022 में दस पारियों में 28.30 की औसत और 152.97 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए थे। दिल्ली की टीम आईपीएल के पिछले संस्करण में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते हुए दिल्ली लीग स्टेज में 14 में से सिर्फ सात मैच ही जीत सकी थी।

अगर पृथ्वी के अब तक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 63 मैच खेले हैं, जिसमें 25.21 की औसत और 147.45 की स्ट्राइक रेट से 1,588 रन बनाये हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications