IPL 2024 : रविचंद्रन अश्विन ने ऑक्शन से पहले क्रिकेट शॉट्स के जरिये खिलाड़ियों की कीमत का लगाया अंदाजा, देखें दिलचस्प वीडियो 

cricket cover image

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले इस महीने 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है। सभी दस फ्रेंचाइजियों के साथ फैंस को भी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार है। फैंस इस बात को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं कि ऑक्शन में कौन-कौन से खिलाड़ियों पर ज्यादा पैसे बरसेंगे। इस बीच भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अनोखे तरीके से नीलामी से पहले कुछ खिलाड़ियों की कीमत का अंदाजा लगाया है।

Ad

37 वर्षीय अश्विन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं और अक्सर फैंस के लिए मजेदार वीडियो साझा करते रहते हैं। फैंस की तरह उन्हें भी ऑक्शन का इंतजार है। रविवार, 17 दिसंबर को दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने क्रिकेट के अलग-अलग शॉट के जरिये नीलामी की रकम तय की। उन्होंने डिफेंस शॉट की रेंज 2 से 4 करोड़ के बीच रखी। इसी तरह ड्राइव (4 से 7 करोड़), पुल शॉट (7 से 10 करोड़), स्लॉग शॉट (10 से 14 करोड़) और हेलीकॉप्टर शॉट की रेंज 14 करोड़ से ऊपर रखी।

फिर आर अश्विन ने शॉटस खेलते हुए कुछ खिलाड़ियों की तस्वीर दिखाते उनके नीलामी में बिकने की कीमत बताई। अश्विन के मुताबिक, शाहरुख खान 10 से 14 करोड़ के बीच में बिकेंगे। उन्होंने न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र और वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल के 4 से 7 करोड़ में बिकने की उम्मीद जताई। वहीं, हर्षल पटेल और गेराल्ड कोएट्जी 7 से 10 करोड़ की रेंज बिक सकते हैं। इस तरह उन्होंने कई और प्रमुख खिलाड़ियों की भी कीमत का अनुमान लगाया।

आप भी यह वीडियो:

गौरतलब है कि आईपीएल के 17वें सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 214 भारतीय और 119 विदेशी (2 एसोसिएट) खिलाड़ी शामिल हैं। कुल खिलाड़ियों में 116 कैप्ड, 215 अनकैप्ड और 2 एसोसिएट खिलाड़ी हैं। 10 फ्रेंचाइजी को मिलाकर कुल 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिसमें से 30 विदेशी स्लॉट हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications