IPL 2024 के ऑक्शन के बाद एमएस धोनी के साथ पिकलबॉल खेलते दिखे ऋषभ पंत, सामने आया वीडियो 

धोनी और पंत टेनिस खेलते हुए (PIC : Twitter)
धोनी और पंत पिकलबॉल खेलते हुए (PIC : Twitter)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का ऑक्शन 19 दिसंबर, मंगलवार को दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित हुआ, जिसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली। वहीं, ऑक्शन के दौरान भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बिडिंग टेबल पर मौजूद थे। फैंस उन्हें देखकर काफी खुश नजर आये। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ पिकलबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

बता दें कि पंत भी ऑक्शन में अपनी टीम मैनेजमेंट के सदस्यों के साथ मिलकर खिलाड़ियों पर बोली लगा रहे थे। इन दिनों धोनी भी दुबई में मौजूद हैं। ऑक्शन खत्म होने के बाद पंत अपने पूर्व भारतीय कप्तान के साथ मिलकर पिकलबॉल खेलने का लुत्फ़ उठाया।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी और टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। हालाँकि, आगामी सीजन में एक बार फिर से पंत टीम की अगुवाई करते दिखेंगे लेकिन उनके विकेटकीपिंग करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

गौरतलब है कि ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 9 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें स्वास्तिक चिकारा (20 लाख रुपये), झाई रिचर्डसन (5 करोड़), शाई होप (75 लाख), सुमित कुमार (1 करोड़), रसिख सलाम (20 लाख रुपये), कुमार कुशाग्र (7.20 करोड़), रिकी भुई (20 लाख रुपये), ट्रिस्टन स्टब्स (50 लाख) और हैरी ब्रूक (4 करोड़) का नाम शामिल है।

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में कुल छह खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें शार्दुल ठाकुर (4 करोड़), रचिन रविंद्र (1.80 करोड़), डैरिल मिचेल (14 करोड़), समीर रिजवी (8.40 करोड़), मुस्ताफ़िज़ुर रहमान (2 करोड़), अरावली अवनीश (20 लाख) का नाम शामिल है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications