'मुंबईचा राजा आला रे' - हीरो स्टाइल में एंट्री लेते हुए मुंबई इंडियंस के स्क्वाड से जुड़े रोहित शर्मा, देखें वीडियो 

cricket cover image

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में मुंबई पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही है। लीग की बाकी टीमों की तरह मुंबई भी मेगा लीग के आगामी संस्करण की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच सोमवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने स्क्वाड को ज्वाइन किया, जिसका वीडियो एमआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये शेयर किया है।

Ad

बता दें कि रोहित शर्मा साल 2011 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे और अभी हाल ही में उन्हें इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए 12 साल पूरे हुए थे। मुंबई के साथ उनका सफर बेहद शानदार रहा है। आईपीएल 2023 में रोहित एक बार फिर से टीम का नेतृत्व करते हुए दिखेंगे।

सोमवार को फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किये वीडियो में 36 वर्षीय रोहित किसी फ़िल्मी स्टार की तरह होटल में दाखिल होते हैं और दरवाजा खोलते हैं। इसके बाद वो होटल के बाहर का नजारा देखते हैं। वीडियो के आखिर में रोहित एक बड़ी मुस्कान से फैंस को थम्स अप करते हुए अपने आगमन की जानकारी देते हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए एमआई ने कैप्शन में लिखा,

मुंबईचा राजा आला रे।
Ad

इस पोस्ट को देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, साहेब आला रे।

WPL 2023 के फाइनल में मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे थे रोहित शर्मा

गौरतलब है कि 26 मार्च को विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम गया, जिसे मुंबई ने 7 विकेट से जीता और ख़िताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा इस अहम मुकाबले में हरमनप्रीत एंड कंपनी को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे, जहाँ उनके साथ इशान किशन और ऋतिक शौकीन भी मौजूद थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications