Watch: 4,6,6,6,4,6 रोमारियो शेफर्ड ने IPL 2024 में एनरिक नॉर्टजे के उड़ाए होश, आखिरी ओवर में मचाई तबाही

एनरिक नॉर्टजे और रोमारियो शेफर्ड
एनरिक नॉर्टजे और रोमारियो शेफर्ड

IPL 2024 के 20वें मुकाबले में अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI vs DC) का तूफानी बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को लिया, जिसकी बदौलत टीम ने इस वेन्यू पर लीग के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पांच बार की चैंपियन टीम को रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) को जाता है, जिन्होंने पारी के आखिरी में आकर अपनी जबरदस्त हिटिंग से मोमेंटम बदल दिया। शेफर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे (Anrich Nortje) को निशाना बनाया और पारी के अंतिम ओवर में उनके खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए, इस सीजन का सबसे महंगा ओवर बना दिया।

Ad

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और इशान किशन ने 80 रनों की शुरुआत दिलाई थी। इन दोनों के आउट होने के बाद बीच के ओवरों में कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने का काम किया और टिम डेविड ने बीच-बीच में कुछ बड़े शॉट खेले। इस तरह एमआई ने 19 ओवर के बाद 202/3 का स्कोर बना लिया था और लग रहा था कि 20 ओवर के बाद टोटल 220 के आसपास रहेगा लेकिन रोमारियो शेफर्ड के इरादे कुछ और ही थे।

मुंबई इंडियंस की पारी का 20वां ओवर डालने आये एनरिक नॉर्टजे की पहली गेंद पर शेफर्ड ने चौका लगाया और फिर अगली तीन गेंदों में लगातार छक्के जड़े। इसके बाद, पांचवीं गेंद पर चौका आया और फिर अंतिम गेंद पर छक्का देखने को मिला। इस तरह शेफर्ड ने कुल 32 रन बटोरे, जो आईपीएल 2024 का सबसे महंगा ओवर रहा। इस महंगे ओवर की बदौलत ही मुंबई इंडियंस का स्कोर 234/5 तक पहुंचा।

आप भी देखें वीडियो:

Ad

रोमारियो शेफर्ड ने पारी में सिर्फ 10 गेंदों का ही सामना किया लेकिन उन्होंने नाबाद 39 रन बनाकर पूरा मोमेंटम ही चेंज कर दिया। उनकी पारी में तीन चौके और चार जबरदस्त छक्के शामिल रहे। टिम डेविड ने भी अच्छी पारी खेली और 21 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को अपनी पहली जीत की तलाश है और बल्लेबाजों ने अपना काम कर दिया है। अब अगर गेंदबाजों ने अपनी भूमिका सही से निभाई तो फिर आज टीम जीत का खाता खोल सकती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications