इरफ़ान पठान ने बाएं हाथ के गेंदबाज के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की समस्या को दूर करने का बताया उपाय, देखें मजेदार वीडियो 

(Photo Courtesy: Sunandan Lele Instagram)
(Photo Courtesy: Sunandan Lele Instagram)

भारतीय टीम ने हाल ही में एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) पर अपना कब्जा जमाया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। भारत ने इसमें पाकिस्तान, श्रीलंका जैसी टीमों को मात दी। वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए ये खिताब जीतना टीम के मनोबल के लिए काफी अच्छा है। हालांकि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने थोड़ी परेशान नजर आई। अब इस परेशानी को कैसे दूर किया जाए इसे लेकर इरफान पठान (Irfan Pathan) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने इस परेशानी के उपाय को मजेदार तरीके से बताया है।

वरिष्ठ खेल पत्रकार सुनंदन लेले ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में पहले एशिया कप में भारत की जीत पर बात की। फिर लेले ने इरफान से मजेदार तरीके से कहा कि एक परेशानी है, वर्ल्ड कप में ट्रेंट बोल्ट, स्टार्क और शाहीन अफरीदी जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं, जो गेंद को लगातार अंदर-बाहर करते हैं। इनसे कैसे बचा जाए।

इस पर इरफान पठान पहले कहते हैं अपने पास श्रीलंका का वो साइड आर्म बॉलर है ना। इसके बाद वह खुद की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं कि आंखे खोलोगे, सामने देखोगे, दिख जाएगा। इरफान पठान और सुनंदन का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि इरफान पठान भारतीय टीम के दिग्गज आलराउंडर रह चुके हैं। खासतौर पर उन्हें उनकी खतरनाक स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता था। इरफान गेंद को दोनों ओर स्विंग कराते थे। हालांकि क्रिकेट से दूर होने के बाद इन दिनों इस स्टार खिलाड़ी का जलवा कमेंट्री बॉक्स में देखने को मिलता है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications