Video: IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़े टिम डेविड, फ्रेंचाइजी ने ग्रैंड मराठी स्टाइल में किया वेलकम

cricket cover image

ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) के आक्रामक हरफनमौला ऑलराउंडर टिम डेविड (Tim David) आईपीएल 2023 (IPL) के लिए अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ जुड़ गए हैं। टिम डेविड शनिवार को मुंबई पहुंचे और होटल पहुंचने के बाद उनका मराठी स्टाइल में ग्रैंड वेलकम किया गया, जिसका वीडियो फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Ad

दरअसल, इस वीडियो में दाएं हाथ का ऑलराउंडर जैसे ही होटल में प्रवेश करता है तो उन्हें बिठाकर उनके सिर पर पगड़ी बाँधी जाती है, जिसे मराठी में फेटा कहा जाता है और वीडियो के बैकग्राउंड में मराठी गाना बज रहा होता है। पगड़ी पहनने के बाद डेविड के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ जाती है।

एमआई ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

पलटन आइका, टिम भाऊ।
Ad

गौरतबल है कि टिम डेविड वर्तमान समय में टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2021 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए की थी। इसके बाद आईपीएल 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई ने डेविड को 8.25 करोड़ में खरीदकर अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया था।

पिछले सीजन में डेविड ने मुंबई के लिए 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 216.28 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाये। उनके शानदार प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन कर लिया था।

टिम डेविड का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर

27 वर्षीय दाएं हाथ के ऑलराउंडर ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत सिंगापुर की ओर से खेलते हुए की थी। हालाँकि, वर्तमान समय में डेविड ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा हैं। अपने करियर में उन्होंने अब तक 25 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 37 की औसत से 740 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां भी निकली है और नाबाद 92 रन उनका उच्चतम स्कोर है। वहीं गेंदबाजी में उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications