क्या रियान पराग के पिता का BCCI में है कोई कनेक्शन? क्रिकेटर के सेलेक्शन पर अक्सर उठते है सवाल; जानें कौन हैं पराग दास?

पराग दास
रियान पराग और पराग दास की तस्वीरें (photo credit: instagram/riyanhparag,gupshup94.3fm)

Riyan Parag Father Parag Das: भारतीय क्रिकेट टीम को अब रियान पराग के रूप में भविष्य का ऐसा सितारा मिला है, जो टीम इंडिया के लिए वो काम कर सकता जिसे कभी युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी करते थे। जी हां जिम्बाब्वे दौरे से टीम इंडिया में डेब्यू करने के बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। यही कारण था कि जब श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें चुना गया वहीं ऋतुराज और अभिषेक शर्मा बाहर हो गए तो कई सवाल उठे थे। कई लोग अक्सर इस सवाल उठाने की कड़ी में उनके पिता को भी खींच लेते हैं। लोगों का कहना होता है कि क्या BCCI में उनके पिता का कोई कनेक्शन है? तो इन्हीं सबके बीच आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं रियान पराग के पिता।

Ad

कौन हैं पराग दास?

दरअसल, रियान पराग के पिता पराग दास भी एक क्रिकेटर थे। वह इंटरनेशनल स्तर पर भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए। मगर वह फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट का बड़ा नाम थे। वे असम, रेलवे और ईस्ट जोन जैसी टीमों के लिए खेल चुके थे। उन्होंने 1993–94 में रणजी ट्रॉफी में भी डेब्यू किया था। रियान के पिता पराग भी बचपन से गुवाहाटी में रहते थे। वह भी ऑलराउंडर थे लेकिन वे दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते थे। अब उनका बेटा भी उनकी राह पर है लेकिन वो एक कदम क्या कई कदम आगे निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम का सदस्य बन चुका है।

Ad

क्या बीसीसीआई में कोई कनेक्शन

अक्सर सोशल मीडिया पर सवाल उठते हैं रियान पराग के सिलेक्शन पर। कहा जाता है कि उनके पिता की कोई जैक है या बीसीसीआई में कनेक्शन है। मगर सच यह है कि ऐसा कुछ नहीं है। रियान के पिता पराग दास क्रिकेट दुनिया से एकदम दूर हैं। उन्होंने 2008 तक 43 फर्स्ट क्लास और 32 लिस्ट A मुकाबले खेले। इसके अलावा कभी असम क्रिकेट, बीसीसीआई में उनका कोई कनेक्शन सामने नहीं आया।

रियान पराग ने किया प्रभावित

रियान पराग ने पिछले एक साल और आईपीएल 2024 में किए गए अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई। जिम्बाब्वे में डेब्यू के बाद उनका प्रदर्शन खास नहीं था। मगर श्रीलंका में अपनी अंत के उपयोगी समय में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में विकेट लेने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने तीसरे टी20 में अहम मौके पर आकर टीम को संभालते हुए उपयोगी रन बनाए। वहीं पहले व दूसरे टी20 में गेंदबाजी से विकेट भी झटके। तो उन्होंने टीम इंडिया में जगह अपने प्रदर्शन के दम पर बनाई है। अब देखना होगा कि यह युवा स्टार अपने करियर को कितनी ऊंचाइयों तक ले जा पाता है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications