एक और क्रिकेटर ने लिया अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक, भारत के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे

Australia v India: 3rd Test: Day 5
Australia v India: 3rd Test: Day 5

ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर विल पुकोवस्की (Will Pucovski) ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है। उन्होंने ये ब्रेक निजी कारणों की वजह से लिया है। इतने सालों से जो वो कनकशन का शिकार हो रहे हैं उसका इस ब्रेक से कोई लेना-देना नहीं है।

Ad

विल पुकोवस्की ने विक्टोरिया के पहले दो मार्श कप और शेफील्ड शील्ड के नए सीजन में हिस्सा लिया था। हालांकि मार्श कप में उन्होंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के खिलाफ आखिरी दो मैच नहीं खेले थे। इसके अलावा शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के खिलाफ शनिवार से होने वाले मुकाबले के लिए भी उन्हें विक्टोरिया की टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया है। उन्होंने ब्रेक की मांग की थी जिसे मंजूर कर लिया गया है।

विल पुकोवस्की को लेकर क्रिकेट विक्टोरिया ने जारी किया स्टेटमेंट

विल पुकोवस्की के इस ब्रेक को ऑस्ट्रेलिया की महिला कप्तान मेग लैनिंग के ब्रेक की तरह माना जा रहा है। पुकोवस्की ने अनिश्चित काल के लिए ब्रेक लिया है और ये पता नहीं है कि वो मैदान में कब वापसी करेंगे। क्रिकेट विक्टोरिया ने पुकोवस्की को लेकर एक बयान जारी किया है और कहा है कि वो पुकोवस्की को लगातार मदद करेंगे जो भी जरूरत होगी। इसके अलावा उनकी प्राइवेसी में भी कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी।

क्रिकेट विक्टोरिया के जनरल मैनेजर ऑफ क्रिकेट परफॉर्मेंस ग्राहम मानू ने कहा,

खिलाड़ियों का हित हमारी पहली प्राथमिकता रही है। हम लगातार विल पुकोवस्की के साथ काम करते रहेंगे और जो भी मदद की जरूरत उन्हें पड़ेगी उसे मुहैया कराएंगे। जब वो वापसी के लिए तैयार हो जाएंगे तब हम गर्मजोशी से उनका स्वागत करेंगे।

विल पुकोवस्की की अगर बात करें तो उनकी उम्र अभी केवल 24 साल ही है। विक्टोरिया से उन्होंने कई बार निजी कारणों की वजह से लीव लिया है। कई बार वो इंजरी का शिकार भी हुए हैं। सिडनी में उन्होंने भारत के खिलाफ भी टेस्ट मैच खेला था जिसमें वो इंजरी का शिकार हो गए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications