वर्ल्ड कप 2019: तीन खिलाड़ी जिन्हें मिलना चाहिए एक शानदार फेयरवेल 

महेंद्र सिंह धोनी 

#1 महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

Ad
Enter caption

28 साल बाद भारत को उसका दूसरा वर्ल्ड कप जितवाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। साल 2019 का विश्वकप धोनी का चौथा और आखिरी विश्व कप होगा।

Ad

जब भारत साल 2011 का विश्व कप खेल रहा था, तब वह सचिन तेंदुलकर के लिए वो खिताब जीतना चाहता था। यही सोच इस बार विराट कोहली और उनकी टीम की होगी कि विश्व कप जीतकर धोनी को सम्मानित किया जा सके। 37 साल के धोनी आज हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

वर्ल्ड कप मुकाबलों में इस खिलाड़ी के प्रदर्शन की बात करें, तो धोनी ने अब तक 17 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 42 की औसत और 91 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। विश्वकप में धोनी के नाम 3 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 91 रन है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2011 के विश्व कप फाइनल में वानखेड़े स्टेडियम पर बनाया था।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications