दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप 2019 की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। पहले मुकाबले में जहां उन्हें मेजबान इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बांग्लादेश द्वारा निर्धारित 331 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके। जिसके बाद अब सभी फैंस एबी डीविलियर्स को याद कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि डीविलियर्स को संन्यास से वापस आकर दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना चाहिए।आइए जानते हैं किसने क्या कहा:एक फैंस ने लिखा कि दक्षिण अफ्रीका को एबी डीविलियर्स की कमी काफी खलेगी। उन्हें टीम में वापस लाने की जरूरत है।No doubt, South Africa gonna miss a legend like AB De Villiers. Bring back him to the team. #SAvBAN pic.twitter.com/Xp1Iu4I5Gb— Sweety Yadav👾 (@sweety__yadav) June 2, 2019एक और फैंस ने लिखा कि मैं चाहता हूं कि एबी डीविलियर्स अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलें। जब भी उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने टीम को संकट से निकाला है। इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को निश्चित तौर पर उनकी कमी खलने वाली है। हालांकि बांग्लादेश का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।I wanted to see @ABdeVilliers17 to play his last World cup, he always came to rescue his team when needed, He is going to be seriously missed by proteas this World cup,Btw Top-notch performance by Bangladesh 🇧🇩 #SAvBAN— saudjutt (@saudjutt) June 2, 2019एक अन्य फैंस ने लिखा कि एबी डीविलियर्स ने शायद काफी जल्दी संन्यास ले लिया:Maybe @ABdeVilliers17 retired too early pic.twitter.com/7HlAEevEdY— Yungin (@Mpho_Lucid) June 2, 2019वहीं एक फैंस ने कहा कि अगर आपको एबी डीविलियर्स की याद आ रही है तो रिट्वीट कीजिए।#SAvBAN retweet if missing AB de Villiers? pic.twitter.com/qvj77BW52K— ZIA ULHAQ.M (@ziaulhaq09) June 2, 2019एक यूजर ने लिखा कि एबी डीविलियर्स के बिना दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में वो धार नजर नहीं आ रही है।No #ProteaFire in run chases for South Africa so far without AB De Villiers.— Trendulkar (@Trendulkar) June 2, 2019गौरतलब है एबी डीविलियर्स ने एक साल पहले 2018 में अचानक संन्यास ले लिया था। उस वक्त उनके संन्यास के फैसले से हर कोई हैरान था। सबका मानना था कि उन्हें अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए था। हालांकि डीविलियर्स ने कहा था कि परिवारवालों के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने ये फैसला किया है। वो हाल ही में आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे।Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।