#1 2019 विश्वकप के बाद एमएस धोनी का संन्यास लेना
![MS Dhoni](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7b67f-15585400189588-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7b67f-15585400189588-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7b67f-15585400189588-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7b67f-15585400189588-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7b67f-15585400189588-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7b67f-15585400189588-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7b67f-15585400189588-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7b67f-15585400189588-800.jpg 1920w)
इस बार के विश्वकप को लेकर जो सबसे बड़ी भविष्यवाणी की जा रही है, वो है 2019 के विश्वकप के बाद ऐसा खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह देगा, जिसने अपनी कप्तानी से पूरी दुनिया को प्रभावित किया और भारत को 2011 में विश्वकप खिताब जिताया। हम बात कर रहे हैं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की।
विश्वकप 2019 के लिए चुनी गई 15 सदस्यों वाली भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व कप्तान धोनी ही सबसे उम्रदराज और अनुभवी खिलाड़ी हैं। जिनका साथ कप्तान विराट कोहली को हर एक फैसले में मिलेगा। हालांकि यह भविष्यवाणी की जा रही है कि 2019 के विश्वकप के खत्म होने के बाद यह खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह देगा। जिनकी वजह से रिषभ पंत और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका मिलेगा। हालांकि हमें आईपीएल में धोनी का जादू देखने को मिलता रहेगा।