रोहित शर्मा अपना पैड संभालो...डेल स्टेन ने भारतीय कप्तान को दिग्गज गेंदबाज से बताया बड़ा खतरा

India v Pakistan - Asia Cup
रोहित शर्मा को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा को इस बार वर्ल्ड कप में शाहीन शाह अफरीदी से बचकर रहने की जरूरत है। स्टेन के मुताबिक शाहीन शाह अफरीदी काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

शाहीन अफरीदी की अगर बात करें तो अभी तक भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। वो शुरुआत में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं और टीम इंडिया के खिलाफ भी उन्होंने ये कारनामा किया है। शाहीन शाह अफरीदी ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी काफी तंग किया था। एशिया कप के दौरान उन्होंने रोहित शर्मा का विकेट चटकाया था।

डेल स्टेन ने रोहित शर्मा को शाहीन अफरीदी से बचने की सलाह दी

डेल स्टेन के मुताबिक शाहीन शाह अफरीदी से रोहित शर्मा को बचकर रहने की जरूरत है। उन्होंने आईसीसी से बातचीत के दौरान कहा,

शाहीन शाह अफरीदी वर्ल्ड कप में काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। रोहित शर्मा, अपना पैड बचाइए।

आपको बता दें कि डेल स्टेन ने उन 5 गेंदबाजों के नाम बताए हैं जो वर्ल्ड कप 2023 के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं और इनके ऊपर सबकी निगाहें रहने वाली हैं। डेल स्टेन ने साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत के एक-एक तेज गेंदबाज का चयन किया है। भारतीय टीम से डेल स्टेन ने मोहम्मद सिराज का चयन किया है। पाकिस्तान टीम से शाहीन शाह अफरीदी का चयन उन्होंने किया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम से ट्रेंट बोल्ट, साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा और इंग्लैंड से मार्क वुड का चयन उन्होंने किया है।

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने भी शाहीन शाह अफरीदी की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी देखने में उन्हें हमेशा काफी मजा आया है।

Quick Links