जोस बटलर को लेकर आई तीखी प्रतिक्रिया, भारतीय स्पिनर ने बताई बड़ी कमी

England v Sri Lanka - ICC Men
England v Sri Lanka - ICC Men's Cricket World Cup India 2023

इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) के ऊपर काफी सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि जोस बटलर अपने करियर में कभी इतना असहाय नहीं दिखे थे, जितना अब दिख रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं चल रहा है कि टीम के साथ क्या हो रहा है और उन्हें क्या करना चाहिए।

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। टीम को श्रीलंका के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 33.2 ओवर में सिर्फ 156 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में श्रीलंका ने इस टार्गेट को 25.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल से हासिल कर लिया। इंग्लैंड की पांच मैचों में ये चौथी हार है और वो प्वॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर चले गए हैं। वहीं श्रीलंका की टीम इस जीत के बाद पांचवें पायदान पर आ गई है।

इंग्लैंड के खिलाड़ी इस फॉर्मेट में खेलना भूल गए हैं - हरभजन सिंह

हरभजन सिंह के मुताबिक बेन स्टोक्स को रिटायरमेंट से वापस लाया गया था लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा,

जोस बटलर को कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है कि टीम के साथ क्या हो रहा है। वो पहले कभी इस तरह नहीं दिखे थे। बेन स्टोक्स को रिटायरमेंट से वापस लाया गया था लेकिन वो इंजरी का शिकार हो गए। अभी तक वो अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। इंग्लैंड को चेज पसंद है और उनके बल्लेबाज केवल चौके-छक्कों में बात करते हैं। हालांकि बाउंड्री को तो भूल जाइए, उन्हें तो अब ये भी नहीं पता है कि सिंगल कैसे लेने हैं। ऐसा लगता है कि वो भूल गए हैं कि इस फॉर्मेट में कैसे खेलना है। वे वर्ल्ड चैंपियन की तरह नहीं लग रहे हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now