दुनिया की 5 सबसे खतरनाक महिला क्रिकेटर

Enter caption

बीते कुछ समय से महिला क्रिकेटर भी लगातार अपने प्रदर्शन के बल पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले साल इंग्लैंड में हुए महिला क्रिकेट विश्व कप के बाद भारत में भी महिला क्रिकेटरों के प्रशंसकों में तेजी से इजाफा हुआ है। अब टीवी पर लाइव मैच दिखाए जाने लगे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस सब के पीछे उन महिला क्रिकेटरों की मेहनत और लगन है। आज हम आपके सामने कुछ ऐसे महिला क्रिकेटरों की चर्चा करते हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि वे दुनिया के सबसे खतरनाक क्रिकेटर हैं...

5. मैरीजाने काप

Enter caption

काप दक्षिण अफ्रिका की ऑलराउंडर हैं। काप गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी उतनी ही आक्रमक दिखती हैं। इनका निरंतर प्रदर्शन ही इन्हें दुनिया के उम्दा हरफनमौला खिलाड़ियों में शामिल करता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये दबाव की स्थिति और बेहतर खेल दिखाती हैं। विकेट चटकाने के साथ ही लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर इस खिलाड़ी के नाम अपने देश के लिए विश्व कप में उच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। इन्होंने 2013 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 102 रन की शानदार पारी खेली थी। साथ ही काप ऐसी तीसरी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 में हैट्रिक लिया है।

4. मिताली राज

Enter caption

मॉडर्न युग में भारत की सबसे भरोसेमंद क्रिकेटरों में मिताली का नाम सबसे ऊपर है। निरंतर प्रदर्शन करने वाली इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी के सहारे भारत को कई खिताब दिलाए हैं। महिला एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम करने वाली मिताली जब पिच पर होती हैं तो दिग्गज बल्लबाजों के भी पसीने छूट जाते हैं। हाला ही में उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में लगातार सात अर्धशतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड कायम किया था। इन्होंने 197 वनडे में 51.17 के औसत से 6550 रन बनाए हैं। साथ ही इनके नाम सात शतक और 51 अर्धशतक हैं।

3. मैग लेलिंग

Enter caption

मैग एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय टीम की कप्तान भी। मैदान पर अपने दमदार पारी की बदौलत लेलिंग ने महिला क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। उन्हें महिला क्रिकेट का रन मशीन भी कहा जाता है। मैग के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। उनकी बल्लेबाजी के कारण ही उन्हें द मेगास्टार के नाम से भी जाना जाता है। मैग ने 53 के औसत से 66 वनडे में 3074 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 152 नाबाद है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।

2. सूजी बेट्स

Enter caption

न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं। उनकी निरंतरता ही उन्हें महान खिलाड़ियों की श्रेणी में ला देती है। अपने बेहद आक्रमक लेकिन संयमित पारी से देश को कई ट्रॉफियां दिलाने वाली बेट्स के सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाज कुंद पड़ जाते हैं। एक दिवसीय मैचों में 10 शतक लगा चुकी इस खिलाड़ी को दुनिया के उम्दा बल्लेबाजों में शामिल किया जाता हैै। बेट्स ने 43.76 के औसत से एक दिवसीय मैचों में 4245 रन बनाए हैं। यही कारण है कि उन्हें हमने दुनिया के खतरनाक महिला क्रिकेटरों की श्रेणी में दूसरा स्थान दिया है।

1 ऐलिज पेरी

Enter caption

ऑस्ट्रेलिया के ऐलिज पेरी को खतरनाक बल्लेबाजों की सूची में पहला स्थान देने का कारण उनका प्रदर्शन है। ओपनिंग गेदबाज के साथ उम्दा बल्लेबाजी से पेरी ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान आक्रर्षित किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन की बदौलत चार विश्व खिताब ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाले हैं। 2014 एशेज के दौरान पेरी ने 95.33 के औसत से रन बनाए। 97 एक दिवसीय मैचों में 51.83 के औसत से पेरी ने 2540 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma