'हरमन आली रे' - हरमनप्रीत कौर ने मुंबई इंडियंस के स्क्वाड को किया ज्वाइन, फ्रेंचाइजी ने वीडियो साझा कर दी जानकारी

मुंबई ने हरमनप्रीत कौर को आगामी WPL 2023 सत्र के लिए टीम का कप्तान घोषित किया है
मुंबई ने हरमनप्रीत कौर को आगामी WPL 2023 सत्र के लिए टीम का कप्तान घोषित किया है

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सत्र के आगाज होने में अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सफलता के बाद, पहली बार भारत में महिला प्रीमियर लीग का आयोजन हो जा रहा है जिसके लिए विश्व भर के क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। WPL के पहले सीजन में कुल पांच टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का नाम भी शामिल है। मुंबई ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26 फरवरी को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने भी अपनी टीम को ज्वाइन किया, जिसका एक खास वीडियो MI ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

Ad

बता दें कि, हरमनप्रीत को मुंबई की फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 1.8 करोड़ रूपये में खरीदा था। दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज को मुंबई ने अपनी टीम की कमान सौंपी है। 26 फरवरी को हरमनप्रीत मुंबई पहुंची जिसका वीडियो मुंबई ने शेयर किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,

26.02.23, 10:16 सुबह, हरमन #आलीरे।
Ad

गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटी हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भाग लिया था और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सेमीफाइनल में 5 रन से हराकर मेगा टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

वहीं अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के साथ भिड़ंत होगी। यह मैच 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, एमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, हीदर ग्राहम, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुज्जर, हुमैरा क़ाज़ी, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, सोनम यादव।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications