मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार के लिए दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने खुद को ठहराया दोषी, बताई बड़ी वजह 

मेग लैनिंग अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं
मेग लैनिंग अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं

WPL 2023 में शुरूआती दो मैचों में अपनी विरोधी टीमों को धूल चटाने वाली दिल्ली कैपिटल्स को 9 मार्च, गुरुवार को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में उन्हें मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त तरीके से हराया और अपनी तीसरी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक उनकी बल्लेबाजी सबसे बड़ी मजबूती रही थी लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा नहीं हुआ और टीम अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। दिल्ली कैपिटल्स की करारी हार के बाद, कप्तान मेग लैनिंग ने अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में न तब्दील कर पाने के लिए खुद को दोषी ठहराया, साथ ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की तारीफ भी की।

Ad

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ख़राब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 18 ओवर में 105 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने सर्वाधिक रन बनाये और 41 गेंदों में पांच चौके की मदद से 43 रनों की पारी खेली। टीम की तरफ से सिर्फ तीन बल्लेबाज दोहरे अंक के स्कोर तक पहुँच पाईं। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 109/2 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। इस तरह मुंबई ने अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली को पहली हार का सामना करना पड़ा।

मैंने शुरुआत में कुछ गेंदें ली लेकिन फायदा नहीं उठा सकी - मेग लैनिंग

मैच के बाद मेग लैनिंग ने कहा कि उनकी टीम 12-13 ओवर तक मुंबई इंडियंस जैसी स्थिति में थी लेकिन फिर चीजें उनके हिसाब से नहीं गईं। उन्होंने कहा,

हम वास्तव में 12-13 ओवर के बाद बहुत समान स्थिति में थे। मैं खुद को थोड़ा दोषी मानती हूँ क्योंकि मैंने शुरुआत में कुछ गेंदें लीं और फिर इसका फायदा नहीं उठा सकी। मुंबई ने शानदार गेंदबाजी की और यही खेल है, चीजें कभी-कभी आपके हिसाब से नहीं चलती। निश्चित तौर पर गेंदबाजों के लिए इसमें कुछ था जो अच्छी बात है। हम जिन अन्य पिचों पर खेले हैं, उनकी तुलना में यह थोड़ा अधिक था। आप मैदान पर जाकर शुरू से ही 180 रन का स्कोर नहीं देख सकते। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप खुद को थोड़ी परेशानी में डाल देते हैं। यह हमारा सबसे अच्छा दिन नहीं था। सीखने के लिए बहुत कुछ है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications