मुंबई इंडियंस ने खास अंदाज़ में मनाया कप्तान हरमनप्रीत कौर का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

हरमनप्रीत कौर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं
हरमनप्रीत कौर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) इन दिनों WPL 2023 का पहला सत्र खेलने में व्यस्त हैं। इस मेगा लीग में हरमनप्रीत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलते हुए टीम की अगुवाई कर रही हैं। इस बीच 8 मार्च, बुधवार को मुंबई की फ्रेंचाइजी ने अपनी कप्तान का जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

Ad

दरअसल, आज हरमनप्रीत अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज ने इस खास दिन पर अपने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ होटल में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान टीम के बाकी सदस्य बर्थडे सांग भी गाते नजर आये। इस सेलिब्रेशन का वीडियो एमआई ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए, उन्होंने कैप्शन में लिखा,

हैप्पी हरमन डे।

आप भी देखें ये दोनों वीडियो:

Ad
Ad

केक कटने के बाद हरमनप्रीत और टीम की बाकी खिलाड़ियों ने डांस करके इस सेलिब्रेशन को जारी रखा और इस दौरान स्टाफ मेंबर्स भी साथ में एन्जॉय करते दिखाई दिए। वहीं, मुंबई के फैंस भी इन दोनों वीडियो पर कमेंट करके हरमनप्रीत को जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम ने टूर्नामेंट में की शानदार शुरुआत

गौरतबल है कि मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद शानदार रही है। टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। अपने पहले मैच में मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से मात देते हुए उम्दा प्रदर्शन दिखाया था। वहीं, अपना दूसरा मैच एमआई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम ने 9 विकेट से मुकबला जीता था। मुंबई इंडियंस अब अपना अगला मुकाबला 9 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे उतरेगी। टूर्नामेंट में आगे भी मुंबई अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखने का प्रयास करेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications