WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड और शेड्यूल 

मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं
मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के उद्धघाटन सीजन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं और कल टूर्नामेंट का आगाज ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। सीजन का पहला मुकाबला मुंबई और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जायेगा। मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में हैं। वहीं कोचिंग स्टाफ में शार्लेट एडवर्ड्स और झूलन गोस्वामी जैसी दिग्गज शामिल हैं। आईपीएल में मुंबई फ्रेंचाइजी ने बहुत ज्यादा सफलता हासिल की और पिछले दस सालों में सबसे ज्यादा पांच बार ख़िताब जीतकर टूर्नामेंट की सफल टीम बनी। कुछ ऐसे ही सफलता की उम्मीद महिला टीम से भी होगी।

Ad

WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस के पास काफी मजबूत स्क्वाड है, जिसमें कुछ जबरदस्त खिलाड़ी शामिल हैं। 13 फरवरी को हुए ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 6 विदेशी खिलाड़ियों समेत अपने स्क्वाड में कुल 17 खिलाड़ी शामिल किये थे। ऑक्शन में सबसे महंगी खरीद इंग्लैंड की नताली सीवर रहीं थी, जिन्हें मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्चकर अपने साथ जोड़ा था।

मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में ज्यादातर ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जो एक से अधिक स्किल रखते हों। टीम ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है और उनके पास कुछ जबरदस्त विकल्प भी हैं।

WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, एमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, हीदर ग्राहम, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुज्जर, हुमैरा क़ाज़ी, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, सोनम यादव।

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए मुंबई इंडियंस का शेड्यूल इस प्रकार है :

पहला मुकाबला : 4 मार्च, गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

दूसरा मुकाबला : 6 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

तीसरा मुकाबला : 9 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

चौथा मुकाबला : 12 मार्च, यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

पांचवां मुकाबला : 14 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

छठा मुकाबला : 18 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)

सातवां मुकाबला : 20 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

आठवां मुकाबला : 21 मार्च, गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications