WPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की फाइनल मैच के लिए संभावित Playing 11, जबरदस्त मुकाबले की है उम्मीद

मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit - @wplt20)
मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit - @wplt20)

DC vs MI Predicted Playing 11 : वुमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। अभी तक उनके नाम एक भी टाइटल नहीं है। देखने वाली बात होगी कि इस बार वो खिताब जीत पाते हैं या नहीं। वहीं मुंबई इंडियंस की निगाहें एक और टाइटल अपने नाम करने पर रहेंगी। इस बेहतरीन मुकाबले से पहले आईए जान लेते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

Ad

सबसे पहले अगर हम दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनके पास कई सारी जबरदस्त खिलाड़ी हैं। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ओपन करते हुए नजर आएंगी। इसके बाद जेस जोनासन, जेमिमा रॉड्रिग्स, अनाबेल सदरलैंड और मारिजाने कैप प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगी। सारा ब्रायस विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालती हुई नजर आएंगी। इसके बाद निकी प्रसाद, मिन्नु मनी, शिखा पांडे और टिटास साधू को प्लेइंग इलेवन में खिलाया जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरी तरह से सेट नजर आ रही है।

WPL 2025 फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासन, जेमिमा रॉड्रिग्स, अनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कैप, सारा ब्रायस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नु मनी, शिखा पांडे और टिटास साधू।
Ad

अब अगर हम मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो यह भी पूरी तरह से सेट लग रही है। मुंबई इंडियंस की टीम उन्हीं प्लेयर्स के साथ उतर सकती है जिन्होंने सेमीफाइनल में खेला था। हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नताली सीवर ब्रन्ट और कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉप ऑर्डर का हिस्सा होंगी। जबकि अमनजीत कौर, यास्तिका भाटिया, सजीवन सजना, जी कमलिनी और संस्कृति गुप्ता जैसी प्लेयर मिडिल और लोअर ऑर्डर में नजर आएंगी। शबनम इस्माइल और साइका इशाक को भी मौका मिल सकता है।

WPL 2025 फाइनल के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नताली सीवर ब्रन्ट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजीत कौर, यास्तिका भाटिया, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल और साइका इशाक।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications