WPL 2025 Final: हरमनप्रीत कौर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स को पहला टाइटल जीतने के लिए बनाने होंगे इतने रन

हरमनप्रीत कौर ने फाइनल में शानदार अर्धशतक जड़ा (Pc: WPL)
हरमनप्रीत कौर ने फाइनल में शानदार अर्धशतक जड़ा (Pc: WPL)

DC-W vs MI-W WPL 2025 Final First Inning Report: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज वुमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इसमें हरमनप्रीत कौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए 150 रन बनाने होंगे।

Ad

फाइनल में हरमनप्रीत कौर ने जड़ी फिफ्टी

मुकाबले की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। इन्फॉर्म बल्लेबाज हेली मैथ्यूज बड़े मैच में सस्ते में निपट गईं। उन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाए। इसके बाद यास्तिका भाटिया भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। 14 के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद ऐसा लग रहा था कि पहले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस मुश्किल में फंस जाएगी, लेकिन नेट सिवर ब्रंट और हरमन ने मिलकर मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 89 रन की बहुमूल्य साझेदारी निभाई। इस जोड़ी को एन चरणी ने तोड़ा। सिवर ब्रंट ने 28 गेंदों पर 30 रन बनाए। इस पारी की मदद से सिवर ब्रंट ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। दरअसल, सिवर ब्रंट WPL के इतिहास में 1000 रन के आंकड़े को पार करने वाली पहली प्लेयर बन गई हैं। उन्होंने ये मुकाम हासिल करने के लिए 29 पारियां खेलीं।

Ad

हरमन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद दिल्ली के गेंदबाज मुंबई की टीम पर हावी हो गए।

एमेलिया केर ने 2 रन पर आउट होकर फैंस और टीम की उम्मीदों पर पानी फेरा। एस सजना डक का शिकार हुईं। अंतिम ओवरों में जी कमलिनी ने 10 और अमनजोत कौर ने 14* रन बनाए। इस तरह पूरे ओवर खेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तीन गेंदबाजों ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनमें मरीजाने कैप, जेस जोनासन और एन चरणी का नाम शामिल रहा। मरीजाने ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 11 रन खर्च किए थे।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications