WPL 2025 : हरमनप्रीत कौर ने खेली विस्फोटक पारी, मुंबई इंडियंस ने बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

गुजरात को जीत के लिए 214 रन बनाने होंगे (Pc: WPL)
गुजरात को जीत के लिए 214 रन बनाने होंगे (Pc: WPL)

MI vs GG Match First Inning Report: WPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी अहम योगदान रहा।

Ad

हेली मैथ्यूज ने गुजरात जायंट्स के गेंदबाजों के जमकर धोया

टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यास्तिका भाटिया कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं और सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद तीन नंबर पर नेट साइवर-ब्रंट क्रीज पर उतरीं। उन्होंने मैथ्यूज के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। मैथ्यूज 50 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी पारी में 10 चौके और 3 गगनचुम्बी छक्के शामिल रहे। साइवर-ब्रंट ने भी कमाल की पारी खेलते हुए 41 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 2 छक्के निकले। 3 विकेट गिरने के बाद हरमनप्रीत कौर का तूफान देखने को मिला।

हरमन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इन पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने पूरे ओवर खेलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। गुजरात की ओर से डेनियल गिब्सन ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए।

Ad

मुंबई इंडियंस ने WPL में बनाया अपना सबसे बड़ा

स्कोर बता दें कि इस पारी के दौरान मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, WPL के इतिहास में ये मुंबई इंडियंस का बनाया सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले उनका रिकॉर्ड 207 रन का था। इसी के साथ WPL के प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हो गया है। पिछले रिकॉर्ड 182/4 था, जो उसने 2023 में UPW के खिलाफ बनाया था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications