WPL 2025 फाइनल के बाद किसने जीता कौन सा अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट; MI की खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Neeraj
2025 WPL: Final - Delhi Capitals v Mumbai Indians - Source: Getty
2025 WPL: Final - Delhi Capitals v Mumbai Indians - Source: Getty

WPL 2025 complete awards list: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन की भी समाप्ति हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराया और दूसरी बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली की टीम को लगातार तीसरे सीजन फाइनल मैच में दिल तोड़ने वाली हार मिली है। मुंबई के लिए इस सीजन कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा और टीम को चैंपियन बनाने में उनकी भूमिका अहम रही। दिल्ली की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी लेकिन एक बार फिर फाइनल का प्रेशर उनसे हैंडल नहीं हो पाया।

Ad
Ad

WPL के फाइनल में विजेता बनने वाली मुंबई की टीम को छह करोड़ रुपए की नगद राशि इनाम के तौर पर मिली है तो वहीं उपविजेता रहने वाली दिल्ली को लगातार तीसरे सीजन तीन करोड़ रुपए से संतुष्ट होना पड़ा है। टूर्नामेंट की समाप्ति होने के समय कई सारे अवार्ड दिए जाते हैं जिनमें प्लेयर ऑफ द सीजन से लेकर कैच ऑफ द सीजन तक शामिल होते हैं। WPL 2025 के फाइनल की समाप्ति के बाद भी अवार्ड की घोषणा हुई और इन्हें बांटा गया। कुल आठ अवार्ड ऐसे थे जिन्हें खिलाड़ियों को व्यक्तिगत तौर पर दिया गया। इसके अलावा एक अवॉर्ड टीम के लिए था।

आइए एक नजर डालते हैं WPL 2025 के सभी अवार्ड्स पर।

WPL 2025 के सभी अवार्ड्स की लिस्ट

विजेता (6 करोड़ रुपये) - मुंबई इंडियंस

उपविजेता (3 करोड़ रुपये) - दिल्ली कैपिटल्स

एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (5 लाख रुपये) - अमनजोत कौर (मुंबई इंडियंस)

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (5 लाख रुपये) - नैट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस)

ऑरेंज कैप (5 लाख रुपये) - नैट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस, 523 रन)

पर्पल कैप (5 लाख रुपये) - अमेलिया कर (मुंबई इंडियंस, 18 विकेट)

सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का अवार्ड (5 लाख रुपये) - एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स, 18 छक्के)

बेस्ट स्ट्राइक रेट अवार्ड (5 लाख रुपये) - शिनेल हेनरी (यूपी वॉरियर्स)

कैच ऑफ द सीजन (5 लाख रुपये) - एनाबेल सदरलैंड (दिल्ली कैपिटल्स) बनाम मुंबई इंडियंस)

सबसे ज़्यादा डॉट बॉल (5 लाख रुपये) - शबनिम इस्माइल (मुंबई इंडियंस, 131 डॉट बॉल)

फेयर प्ले अवॉर्ड (5 लाख रुपये) - गुजरात जायंट्स

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications