WPL 2025 के लिए RCB की बेस्ट प्लेइंग 11, स्मृति मंधाना के साथ कौन करेगा ओपनिंग? गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा!

Photo Credit: Royal Challengers Bengaluru Instagram
Photo Credit: Royal Challengers Bengaluru Instagram

RCB Best Playing 11 for WPL 2025: मौजूदा समय में भारत में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज को रोमांच जारी है, जिसका समापन 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेले जाने वाले मुकाबले से हो जाएगा। इसके बाद वुमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत होगी, जिसका पहला मैच 14 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाना है।

Ad

आरसीबी की टीम इस बार अपना टाइटल बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। WPL 2024 में आरसीबी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि, WPL 2025 की शुरुआत से पहले कुछ प्रमुख प्लेयर्स ने RCB का साथ छोड़ दिया है। इसमें सोफी मोलिन्‍यू, केट क्रॉस और सोफी डिवाइन का नाम शामिल है। टीम ने इनके रिप्लेस्मेंट्स का ऐलान पहले ही कर दिया है। RCB को अगर WPL 2025 में टाइटल जीतना है, तो इसके लिए उसे एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा। आइए एक नजर डालते हैं, WPL 2025 के लिए आरसीबी की बेस्ट प्लेइंग पर।

WPL 2025 में स्मृति मंधाना को एक नई ओपनिंग पार्टनर मिलेगी। डैनी व्याट-हॉज उनके साथ मिलकर ये जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। वह टीम को तेज शुरुआत दिला सकती हैं। सब्बीनेनी मेघना नंबर तीन पर खेलने के लिए उतर सकती हैं। वो गेंद पर तेज प्रहार करने के लिए जानी जाती हैं। मेघना इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ ऑलराउंडर एलिस पेरी आरसीबी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। वह गेंद और बल्ले के साथ योगदान देते हुए आरसीबी को मैच जीतने में मदद कर सकती हैं। आरसीबी को राघवी बिष्ट से इस सीजन में काफी उम्मीदें होंगी। उनका हरफनमौला कौशल उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी बनाता है।

Ad

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती है। उनके होने से टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आती है। जॉर्जिया वेयरहैम एक शानदार लेग स्पिनर हैं। उनके ऊपर अहम मौकों पर विकेट झटकने की जिम्मेदारी होगी।

किम गर्थ इससे पहले गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी हैं। इस बार वह आरसीबी की प्लेइंग 11 में अहम रोल अदा कर सकती हैं। उनके पास अपनी गेंदबाजी के जरिए छाप छोड़ने का बेहतरीन मौका होगा। श्रेयांका पाटिल ने पिछले सीजन में पर्पल कैप अपने नाम की थी। इस बार वह अपने बेहतरीन प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। आशा शोभना और रेणुका ठाकुर तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत प्रदान करती दिखेंगी।

WPL 2025 के लिए RCB की बेस्ट प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, डैनी व्याट-हॉज, सब्बीनेनी मेघना, राघवी बिष्ट, एलिस पेरी, ऋचा घोष, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, श्रेयांका पाटिल, आशा शोभन, रेणुका ठाकुर

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications