मुंबई इंडियंस ने वुमेंस आईपीएल के पहले ही मुकाबले में बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड, आज तक कोई भी टीम नहीं कर पाई थी ये कारनामा

मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया (Photo Credit - WPL)
मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया (Photo Credit - WPL)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में अपने अभियान का आगाज काफी धमाकेदार तरीके से किया है। टीम ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम को 143 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मुंबई की टीम ने वुमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।

Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 207/5 का स्कोर बनाया, जवाब में गुजरात जायंट्स पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 16वें ओवर में 64 के स्कोर पर सिमट गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर और एमेलिया केर ने आतिशी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 14 चौकों की मदद से 65 रन बनाये। वहीं एमेलिया केर आखिरी तक नाबाद रहीं और 24 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने का काम किया। पूजा वस्त्राकर ने भी आठ गेंदों में 15 रन बनाये। गुजरात जायंट्स के लिए स्नेह राणा ने दो विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस वुमेंस टीम ने सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने का बनाया रिकॉर्ड

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े मार्जिन से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया। कुछ इसी तरह से मेंस आईपीएल का भी 2008 में आगाज हुआ था जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 140 रनों से मात दी थी। इससे पहले सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड वेलिंग्टन टीम के नाम था जिन्होंने 2021 में ओटैगो के खिलाफ 122 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि अब मुंबई की टीम ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications