कौन हैं यशस्वी जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन? क्रिकेट जगत में अफेयर के चर्चे

यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल की तस्वीर (photo credit: instagram/yashasvijaiswal28, x.com/suhana18)

Yashasvi Jaiswal Rumoured girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट टीम में अपनी अच्छी जगह बना ली है। अक्टूबर 2019 में यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ा था, ऐसा करने वाले वह दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बने। क्रिकेट के साथ- साथ यशस्वी की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। उनके अफेयर के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। यशस्वी जयसवाल का नाम मैडी हैमिल्टन के साथ जोड़ा जाता है।

Ad

दरअसल भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह मैडी के साथ पोज देते नजर आए थे। जायसवाल ने पोस्ट के कैप्शन में 'परिवार' लिखा था। बस उसी के बाद से यशस्वी और मैडी के अफेयर की खबर सुर्खियों में आ गई थी। यूजर्स ये जानने में जुट गए कि मैडी हैमिल्टन कौन हैं? उनके कुछ फोटोज सोशल मीडिया ट्रेंड में आ गए हैं। यही फोटोज फरवरी 2023 में वैलेंटाइन डे वीक के दौरान भी ट्रेंड में आए थे।

मैडी और यशस्वी को कई बार एक साथ किया गया स्पॉट

मैडी यूके की रहने वाली हैं। मैडी को अक्सर छुट्टियों और फैमिली फंक्शन के कई अवसरों पर यशस्वी जायसवाल के साथ देखा गया है। तस्वीरों को देखकर लगता है कि मैडी भी यशस्वी के परिवार में काफी घुली- मिली हुई हैं। आपको बता दें कि मैडी कई बार मैच के दौरान यशस्वी को चीयर करने भी जाती रहती हैं। हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के दौरान भारतीय जर्सी में मैडी को यशस्वी जायसवाल के लिए चीयर करते हुए स्पॉट किया गया था। उसके बाद तो दोनों के अफेयर की खबरें और ज्यादा सोशल मीडिया पर छा गई थीं।

Ad

कभी अपने रिश्ते के बारें में नहीं बोला

इतनी अफवाहों के बीच इस कपल ने कभी अपने बारे में खुलकर कुछ नहीं बोला हैं और ना ही इन अफवाहों को खारिज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, मैडी हैमिल्टन और यशस्वी जायसवाल के बीच रिश्ते की अफवाह तीन साल से चल रही है। यशस्वी और मैडी को कई बार एक साथ अकेले भी घूमते देखा गया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications