4 भारतीय खिलाड़ी जो पहली बार श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे, दो हैं छक्के लगाने में माहिर 

रिंकू सिंह और खलील अहमद
रिंकू सिंह और खलील अहमद

4 Indian players wil play first T20 Series against Sri Lanka: भारत बनाम श्रीलंका (SL vs IND) टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकेल में खेला जाना है। यह मुकाबला भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के लिए काफी खास रहेगा, क्योंकि इसके जरिए उनके हेड कोच का कार्यकाल शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की कोशिश इस सीरीज को गौतम गंभीर के लिए यादगार बनाने की होगी।

Ad

इसके अलावा टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के लिए भी ये सीरीज स्पेशल होगी, क्योंकि वे पहली बार श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरेंगे। इस आर्टिकल में हम उन 4 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जो पहली बार श्रीलंका के विरुद्ध टी20 खेलते हुए दिखेंगे।

ये हैं वो 4 भारतीय खिलाड़ी जो पहली बार श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे

4. रियान पराग

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग के लिए आईपीएल 2024 शानदार रहा था। उसी की बदौलत उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, सीरीज में रियान का प्रदर्शन औसत से भी कम रहा था। फिर भी उन्हें चयनकर्तओं ने श्रीलंका दौरे के लिए टी20 के साथ-साथ वनडे टीम में भी जगह दे दी। दाएं हाथ के ऑलराउंडर अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है।

3. खलील अहमद

Australia v India - T20 - Source: Getty
Australia v India - T20 - Source: Getty

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की भी लम्बे समय बाद जिम्बाब्वे दौरे के जरिए टीम इंडिया में वापसी हुई थी। खलील को भी श्रीलंका दौरे के लिए टी20 और वनडे टीम के स्क्वाड जगह मिली है। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक 17 टी20 मुकाबले खेले हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अब तक उन्हें टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।

Ad

2. रिंकू सिंह

India v Australia - T20I Series: Game 3 - Source: Getty
India v Australia - T20I Series: Game 3 - Source: Getty

रिंकू सिंह की गिनती टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशर के तौर पर होती है। बाएं हाथ के युवा खिलाड़ी को जितने भी मौके मिले हैं, उन्होंने उसका पूरा फ़ायदा उठाया है। श्रीलंका के खिलाफ रिंकू पहली बार टी20 सीरीज खेलने उतरेंगे। फैंस को उम्मीद है कि वह अपना आक्रामक अंदाज इस सीरीज में भी दिखाएंगे।

Ad

1. यशस्वी जायसवाल

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की उम्र भले कम है, लेकिन लम्बे-लम्बे छक्के लगाने में कोई भी उनका हाथ नहीं पकड़ सकता। जायसवाल का टी20 करियर 20 मैचों का है, जिसमें उन्होंने 643 रन बनाए हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी भी पहली बार श्रीलंका के गेंदबाजों को टी20 सीरीज में धोता हुआ नजर आएगा।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications