पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने चुनी भारत-पाकिस्तान की संयुक्त टी20 XI, 5 भारतीय खिलाड़ी शामिल

शायद कोई भी क्रिकेट स्पर्धा भारत-पाक प्रतिद्वंद्विता के स्तर से मेल नहीं खाती। क्रिकेट के दृष्टिकोण से कुछ लोग ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के रूप में आंक सकते हैं, लेकिन जब बड़े लेंस से देखा जाता है, तो भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की प्रतिद्वंद्विता क्रिकेट के दायरे से बहुत आगे तक फैली हुई है। इस क्रम में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर यासिर अराफात (Yasir Arafat) ने भारत और पाकिस्तान को मिलाकर एक संयुक्त ऑल टाइम टी20 एकादश चुनी है और इसका कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है।

Ad

एक यूट्यूब चैनल पर अराफात ने बिना किसी झिझक के कहा कि पहला नाम कप्तान एमएस धोनी होने जा रहा है। उन्होंने सोहैल तनवीर, उमर गुल और जसप्रीत बुमराह सहित तीन-आयामी तेज आक्रमण का विकल्प चुना। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को बतौर ओपनर चुनते हुए मोहम्मद हफीज को नम्बर तीन पर रखा है।

खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को नम्बर चार और उमर अकमल को नम्बर पांच के लिए अराफात ने चुना है। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी को फिनिशर की भूमिका के लिए जगह दी गई है। धोनी से नीचे बल्लेबाजी के लिए शाहिद अफरीदी को रखा गया है और उसके बाद पुछल्ले बल्लेबाज शुरू हो जाते हैं।

यासिर अराफात की संयुक्त टी20 एकादश

रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद हफीज, युवराज सिंह, उमर अकमल, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शाहिद अफरीदी, सोहैल तनवीर, उमर गुल, जसप्रीत बुमराह, सईद अजमल।

India v New Zealand - ICC Cricket World Cup 2019 Semi-Final
India v New Zealand - ICC Cricket World Cup 2019 Semi-Final

अपनी सर्वकालिक टीम के कप्तान एमएस धोनी के बारे में बोलते हुए, अराफात ने उनके शांत और विनम्र रवैये के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि धोनी एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं। वह मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत मजबूत हैं और एक व्यक्ति के रूप में वह बेहद शांत और विनम्र थे। वह मैनेजमेंट की कला जानते थ। खिलाड़ियों के साथ उनकी केमेस्ट्री शानदार थी। अगर कोई टीम बड़े खिताब जीतती है तो कप्तान में कुछ तो होना ही चाहिए।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications