Yo Yo Hone Singh die hard fan of MS Dhoni: भारतीय क्रिकेटर्स के देश भर में लाखों-करोडों फैंस हैं। बॉलीवुड में भी क्रिकेटर्स के प्रति खूब प्यार देखा जाता है। बॉलीवुड एक्टर्स भी क्रिकेटर्स से खास लगाव रखते हैं। शायद ही आपको पता हो कि देश के मशहूर सिंगर क्रिकेट जगत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन हैं। इतना ही नहीं मशहूर सिंगर ने लाइव कॉन्सर्ट में अपने फेवरेट क्रिकेटर की खूब तारीफ की। सिंगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको दिखाते हैं, सिंगर का यह वीडियो।एमएस धोनी के जबरा फैन हैं हनी सिंह देश के मशहूर सिंगर हनी सिंह ने हाल ही में कोलकात्ता में अपना लाइव कॉन्सर्ट किया। इस दौरान उन्होंने अपने गानों से फैंस का दिल जीत लिया। वहीं हनी सिंह के साथ-साथ क्रिकेट फैंस के लिए भी यह कॉन्सर्ट खास हो गया। हनी सिंह ने इस दौरान अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम बताते हुए उनकी खूब तारीफ की। हनी ने कहा कि क्रिकेट में अगर मैं किसी का फैन हूं, या था तो वो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं। मैं धोनी का हमेशा ही फैन रहा हूं, लेकिन जब मैं उनसे मिला तो मैंने समझा कि वो एक समुंद्र हैं। उनका नेचर मुझे और ज्यादा भाता है, समुंद्र जैसे वह शांत हैं। View this post on Instagram Instagram Postहनी ने आगे कहा कि उनके जैसा इंसान कोई और नहीं है। उन्होंने खुद को महेंद्र सिंह धोनी का खतरनाक फैन बताया है। फैंस भी हनी सिंह की इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि क्रेडिट खुद चलकर आता है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि धूप कितनी भी तेज हो समुंद्र सूखा नहीं करते हैं। एक फैन ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए लिखा कि उसके जैसा इंसान मैंने जिंदगी में नहीं देखा।गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के देश भर में लाखों-करोड़ों फैंस है। माही इस वक्त आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि शायद इस सीजन के बाद वह संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, जब तक धोनी खुद घोषणा ना करें तब तक कयास लगाना बेकार ही है।