'उन्हें शीशे में अपनी शक्ल देखनी चाहिए...',MS Dhoni के ऊपर एक बार फिर भड़के योगराज सिंह

Indian Sports and Fitness - Source: Getty
एम एस धोनी और युवराज सिंह बल्लेबाजी के दौरान

Yograj Singh Once Again Slams Yuvraj Singh : भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एम एस धोनी के काफी बड़े आलोचक रहे हैं। उन्होंने कई बार खुलकर एम एस धोनी की आलोचना की है। योगराज सिंह ने धोनी पर उनके बेटे युवराज सिंह का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है और एक बार फिर से उन्होंने अपनी यही बात दोहराई है। योगराज सिंह ने कहा कि एम एस धोनी ने जो कुछ भी युवराज सिंह के खिलाफ किया है, उसके लिए वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

Ad

युवराज सिंह और एम एस धोनी ने लंबे समय तक साथ में खेला। इन दोनों की जोड़ी वनडे में काफी मशहूर हुई थी। भारत ने एम एस धोनी की कप्तानी में 2007 का टी20 और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि इन दोनों ही टूर्नामेंट को जिताने में युवराज सिंह का भी बहुत बड़ा योगदान रहा था। उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था और इसके बाद 2011 के वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

"MS Dhoni की वजह से युवराज सिंह का करियर पहले खत्म हो गया"

हालांकि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एम एस धोनी के ऊपर अपने बेटे का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने जी स्विच यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

मैं एम एस धोनी को कभी माफ नहीं करुंगा। उन्हें शीशे में अपनी शक्ल देखनी चाहिए। वो बहुत बड़े क्रिकेटर हैं लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के साथ जो किया है, वो अब सब बाहर आ रहा है। जीवन भर इसके लिए माफ नहीं किया जा सकता है। मैंने जीवन में दो चीजें कभी नहीं की हैं। पहली चीज तो यह कि मैंने उस शख्स को कभी माफ नहीं किया, जिसने मेरे साथ गलत किया हो। दूसरी चीज यह है कि मैंने उसे कभी गले नहीं लगाया, फिर चाहे वो हमारा फैमिली मेंबर या बच्चा ही क्यों ना हो। धोनी ने युवराज सिंह का करियर बर्बाद कर दिया, नहीं तो युवराज सिंह 4-5 साल और खेल सकते थे। मैं चैलेंज देता हूं कि दूसरा युवराज सिंह कोई बनाकर दिखाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications