'सौरव गांगुली ने युवा क्रिकेटरों के लिए बहुत कुछ किया, महेंद्र सिंह धोनी ने क्या किया'

एमएस धोनी
एमएस धोनी

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कप्तान रहते धोनी ने युवा खिलाड़ियों के लिए क्या किया। उन्होंने माही की तुलना सौरव गांगुली से करता हुए कहा कि दादा ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है लेकिन धोनी ने क्या किया? उन्होंने कहा कि गांगुली ने युवाओं और टीम के लिए बहुत किया।

Ad

योगराज ने न्यूज 24 से बातचीत में कहा कि मैं उन्हें (धोनी से) पूछना चाहता हूँ कि इतने साल क्रिकेट खेलने के बाद किसी युवा के लिए क्या किया? क्रिकेटरों को उनकी तारीफ करनी चाहिए लेकिन उन्होंने अन्य किसी क्रिकेटर के लिए कुछ किया? सौरव गांगुली का स्टेट्स काफी ऊँचा है और वे अपनी टीम और देश के लिए एक विचार बन गए।

यह भी पढ़ें:3 भारतीय कप्तान जिन्होंने करियर के पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था

योगराज ने धोनी की तारीफ भी की और कहा कि वे भारत के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने जो भी उपलब्धि हासिल की, वह महानता दर्शाती है। इसके साथ टीम में पक्षपात भी है। चापलूसी और बॉस के लिए अच्छा बनाकर रहने वाले का पक्ष लिया जाता रहता है। धोनी के टीम में वापस आने के सवाल पर योगराज ने कहा कि यह बोर्ड और चयनकर्ताओं पर भी निर्भर करता है। जब वे आना चाहेंगे, आ सकते हैं, नहीं आने चाहेंगे तो नहीं आएँगे।

गौरतलब है कि युगराज सिंह अक्सर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि युवराज सिंह को टीम से बाहर रखने में धोनी का हाथ है। कप्तान रहते हुए धोनी ने कभी कोशिश नहीं की। युवराज सिंह भी ऐसा कह चुके हैं कि विराट और धोनी ने उन्हें उतना सपोर्ट नहीं किया जितना सौरव गांगुली ने किया था। फ़िलहाल माही एक साल से टीम में नहीं हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications