युवराज सिंह की हो रही है जमकर आलोचना, कोरोनावायरस को लेकर शाहिद अफरीदी के NGO की मदद करने की थी अपील

cricket cover image
 युवराज सिंह
युवराज सिंह
Ad

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो लोगों से शाहिद अफरीदी के NGO की मदद करने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले हरभजन सिंह ने भी लोगों से अफरीदी की एनजीओ को सहयोग करने के लिए कहा था और उन्होंने ही युवी को टैग भी किया था। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अफरीदी अपनी एनजीओ से देश के लोगों की मदद कर रहे हैं।

हालांकि युवी द्वारा किया गया यह ट्वीट उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और ट्विटर पर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

Ad

आइए जानते हैं किस तरह हो रही है उनकी आलोचना:

Ad

(पाकिस्तान में हिंदू को राशन नहीं मिल रहा है, क्योंकि राशन नॉन मुस्लिम के लिए नहीं है। यहां युवराज सिंह और हरभजन सिंह, शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन में डोनेशन कर रहे हैं। यह वो ही अफरीदी है, जिन्होंने आरती के कारण अपने घर का टीवी तोड़ दिया था)

Ad

(जिंदगी अगर आपको सिंह बनाए, तो हरभजन या युवराज सिंह नहीं, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी बनना)

Ad

(ऐसे लोग ही भारत के सबसे बड़े दुश्मन हैं। यह भारत की मदद नहीं करेंगे, जिन्होंने उन्हें एक नाम दिया है। वो एक पाकिस्तानी को प्रमोट कर रहे हैं, जो भारतीयों को गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। )

Ad

(मैं युवराज सिंह के ग्रुप को छोड़ने वाला हूं, क्योंकि उन्होंने शाहिद अफरीदी के फंड को सपोर्ट करने का फैसला लिया है। मैं युवराज सिंह का फैन 2000 से रहा हूं, लेकिन जब वो भारतियों की फीलिंग को नहीं समझते, तो मैं क्यों उनको फॉलो करूं।)

Ad

(युवराज सिंह यह बात भूल गए, कि जो भी वो डोनेट करने वाले हैं, वो पाकिस्तान के किसी भी हिंदू या सिख को नहीं जाएगा। बल्कि वो रिच सेक्शन और मिलिट्री को जाएगा। आप एक भारतीय हैं युवी, आपसे यह उम्मीद नहीं थी)

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications