'योगराज सिंह की डिक्शनरी में...,' - युवराज सिंह के पिता के इंटरव्यू से सोशल मीडिया पर मची हलचल, फैंस ने किया ट्रोल

भारत के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह (Photo Credit_
भारत के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह (Photo Credit: Instagram/yograjofficial)

Fans reactions Yograj Singh Interview: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भले ही भारत के लिए ज्यादा क्रिकेट ना खेली हो। लेकिन वो अपनी बयानबाजी से अक्सर ही खास चर्चा में रहते हैं। पिछले काफी दिनों से योगराज एक्शन में नहीं थे लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में जबरदस्त सुर्खियां बटोर ली हैं।

Ad

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने यूट्यूबर समदीश भाटिया को एक धमाकेदार इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने एक से एक चौंकाने वाली बात सामने रखी हैं। योगराज ने अपने बेटे युवराज सिंह से लेकर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी के अलावा, भारत की प्रधानमंत्री रहीं स्वर्गीय इंदिरा गांधी और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों को लेकर अपनी बात रखी।

योगराज सिंह के इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़

अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले योगराज सिंह ने एक से एक बातें की, जिसमें कुछ तो उन्होंने वो बातें रखी जिनका कोई आधार नहीं कहा जा सकता है। अपने इस धमाकेदार इंटरव्यू के बाद अब योगराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहे हैं और उनके इस इंटरव्यू में कही बातों को लेकर फैंस एक से एक रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस के रिएक्शन से सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है। तो चलिए आपको योगराज सिंह के इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर क्या हलचल है इस बारे में बताते हैं।

Ad

(योगराज सिंह की डिक्शनरी में झिझक शब्द नहीं है।)

Ad

(योगराज सिंह एक अल्फा पुरुष की परिभाषा हैं

-ओवररेटेड कपिल देव का पर्दाफाश

-धोनी को बेरहमी से अपनाना

-अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देना

-बीटा भाषा हिंदी को नकारना)

Ad

(युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने मोदी को देश का महानतम अभिनेता बताया)

Ad

(हजारों भाषाएं हैं लेकिन योगराज सिंह ने तथ्य बोलना चुना।)

Ad

(योगराज सिंह का ये पक्ष, आखिरी वाला- "आपको प्यार मिला है कभी")

Ad
Ad

(योगराज सिंह ने भगवंत मान को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की तरह जोकर बताया और मोदी को महान अभिनेता बताया।)

Ad

(योगराज सिंह ने एक बार फिर धमाकेदार प्रस्तुति दी है!)

Ad

(योगराज पाजी वापस आ गए हैं, धोनी, कपिल देव और अब हिंदी, लिस्ट लंबी होती जा रही है)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications