IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री! पूर्व कप्तान के साथ फिर दिख सकती है जुगलबंदी

vishal
India v Ireland - ICC Men
India v Ireland - ICC Men's T20 Cricket World Cup West Indies & USA 2024 - Source: Getty

Yuvraj Singh Entry In IPL 2025: भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह की एक बार फिर से आईपीएल में एंट्री हो सकती है। साल 2019 में युवराज ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब पूर्व ऑलराउंडर फिर से आईपीएल में वापस दिख सकता है। हालांकि इस बार युवराज सिंह एक खास रोल में दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी युवराज सिंह से बातचीत कर रही है।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच बन सकते हैं युवराज सिंह

स्टारस्पोर्ट्स के मुताबिक आगामी आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम युवराज सिंह को अपना कोच बना सकती है। जिसको लेकर दिल्ली कैपिटल्स और युवराज के बीच में बातचीत भी चल रही है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। दरअसल पिछले कुछ सीजन से दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में काफी संघर्ष करती हुई दिखाई दी है। प्लेऑफ में भी जगह बना पाना दिल्ली के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर युवराज सिंह टीम के नए कोच बन जाते हैं तो दिल्ली की स्थिति पहले से सुधर सकती है।

युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स में रिकी पोंटिंग की ले सकते हैं जगह

लंबे समय से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच थे। लेकिन टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था, वहीं अब पोंटिंग दिल्ली से अलग हो गए हैं। भले ही युवराज सिंह को कोचिंग का उतना अनुभव ना हो लेकिन उन्होंने बीते कुछ सालों में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों के साथ काम किया है, जिनका प्रदर्शन आज के समय में काफी कमाल का है। युवराज अक्सर इन खिलाड़ियों को गाइड करते रहते हैं।

इससे पहले कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि युवराज सिंह गुजरात टाइटंस में आशीष नेहरा को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि बाद में इन सभी खबरों पर विराम लग गया। क्योंकि जानकारी सामने आई कि आशीष नेहरा ही गुजरात के कोच बने रहेंगे

युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। साल 2011 के वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में युवी ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now