क्रिकेट न्यूज: युवराज सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल करने की मांग उठी

cricket cover image
Enter caption
Ad

किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा रिलीज किए गए स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह इस साल भी नीलामी में नजर आएंगे और सकता है इस साल वो किसी नई टीम से खेलते हुए नजर आएं। हालांकि नीलामी से पहले गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस युवराज सिंह को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

कई फैंस सोशल मीडिया के जरिए फ्रैंचाइजी से मांग कर रहे हैं कि वो युवराज को नीलामी में खरीदे, जिससे युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी एक साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी जब मैदान में एक साथ होती है, तो विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती है और शायद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक समय इससे ज्यादा खतरनाक जोड़ी कोई भी नहीं थी।

Ad

(इस साल सीएसके को युवराज सिंह को खरीदना चाहिए और इसके बाद धोनी औऱ युवी की खतरनाक जोड़ी को मैदान में भेजना चाहिए)

Ad

(फ्लेमिंग सर नीलामी में युवराज सिंह को खरीदे। कई सारे फैंस युवी और धोनी को एक साथ खेलते हुए देखना चाहते हैं)

Ad
Ad

(युवराज सिंह को अगर चेन्नई सुपरकिंग्स खरीद लेती है, तो वो भी रायडू की तरह भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं)

Ad

(युवराज सिंह अगर चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेलते हैं, तो वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे)

इस साल आईपीएल में युवराज सिंह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और वो सिर्फ 10.83 की औसत से 65 रन ही बना पाए। इसी प्रदर्शन के बाद भी उन्होंने टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। अंत में नीलामी से पहले उन्हें रिलीज भी कर दिया गया था।

युवराज सिंह के पास काफी अनुभव है और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, अगर टीम उन्हें खरीदती है। हालांकि देखना होगा कि युवी को नीलामी में कौन सी टीम खरीदती है।

क्रिकेट की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications