क्रिकेट न्यूज: युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप में एमएस धोनी की उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताया

Ankit
Eके

दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह का मानना है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत के लिए एमएस धोनी की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। उन्हें टीम में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान यह कहा कि धोनी भारत के लिए एक महान कप्तान रहे हैं। उनका अनुभव और उनकी 'क्रिकेट की समझ' भारतीय टीम को, दबाव की स्थिति से उबारने में काम आएगी। धोनी की उपस्थिति इस आगामी एकदिवसीय विश्वकप में भारत के लिये फायदेमंद रहेगी।

भारतीय मध्यक्रम में धोनी की स्थिति बहस का विषय रही है, काफी हद तक जिसका मुख्य कारण उनकी धीमी स्ट्राइक रेट रहा है। इसके बावजूद, सुनील गावस्कर सहित भारतीय क्रिकेट की कई बड़ी हस्तियों ने धोनी का समर्थन किया है और उन्हें विश्वकप के लिये उपयुक्त माना है।

बहरहाल धोनी 2019 में अब तक अच्छे फॉर्म में दिखे हैं। ऑस्ट्रेलिया में एकदिवसीय मैचों में लगातार तीन अर्धशतक लगाने के बाद वे प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुने गए थे। न्यूजीलैंड में भी उनकी फार्म बरकरार है।

युवराज सिंह ने कहा," मुझे लगता है माही के पास महान क्रिकेट दिमाग है। एक विकेटकीपर के रूप में आप मैच को समझने के लिये आदर्श स्थिति में होते हैं और धोनी ने पिछले कई वर्षों से यह काम किया है। धोनी एक महान कप्तान रहे हैं।वह जरूरत के समय युवा खिलाड़ियों और विराट कोहली का मार्गदर्शन करते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि,"मुझे लगता है कि निर्णय लेने की स्थिति में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया में उनका शानदार टूर्नामेंट बीता था, और उन्हें गेंद को हिट करते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।"

वहीं दूसरी ओर युवराज सिंह ने शुबमन गिल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा ,"मैं शुबमन को भारत के लिए खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित था। यह आश्चर्यजनक है कि उन्होंने अपने खेल के स्तर में कितना सुधार किया है। उन्होंने भारत ए दौरे से वापस आकर घरेलू क्रिकेट में बहुत रन बनाए हैं।"

गौरतलब है कि शुबमन गिल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाल ही में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाईलाइटस और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़