बिशन सिंह बेदी की याद में इकट्ठा हुए दिग्गज क्रिकेटर्स, युवराज सिंह ने शेयर किया खास पोस्ट

युवराज सिंह
युवराज सिंह की तस्वीर (photo credit: instagram/yuvisofficial)

Yuvraj Singh shares Instagram post for Bishan Singh Bedi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में पिछले साल निधन हो गया था। दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी लेफ्ट आर्म स्पिनर हुआ करते थे। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बता दें कि साल 1974 में भारत की पहली वनडे जीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। आज 25 सितंबर गुरुवार को बिशन सिंह की जयंती पर उनकी याद और सम्मान में सभी क्रिकेटर्स एक साथ समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बिशन सिंह के सहयोग और उनके साथ को याद करते हुए आज शाम एक अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की।

Ad

युवराज सिंह ने बिशन सिंह बेदी के साथ बिताए पल को इंस्टाग्राम पर साझा किया

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह की जयंती के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आठ तस्वीरें शेयर की, साथ ही उन्होंने इस पोस्ट पर बिशन सिंह के साथ को याद करते हुए उनके सम्मान में खास कैप्शन लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि किसी ऐसे व्यक्ति को याद करने में हमेशा विनम्र एहसास होता है।

जिसके मार्गदर्शन ने आपके जीवन को आकार देने में मदद की है। पिछली बार भी ऐसा ही एक अवसर था, जब हम बिशन सर की जयंती पर उनके जीवन और विरासत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे। उनके छात्रों, पूर्व साथियों, दोस्तों और परिवार के लोग शामिल हुए थे, जहां हम सभी ने उनके गहन ज्ञान और समर्पण की यादें साझा की। उन्होंने हमेशा हम लोगों का मार्गदर्शन किया, हम उस ज्ञान का सम्मान करते हैं जो उन्होंने खेल और हमारे जीवन दोनों में दिया है।

Ad

पद्मश्री और सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मानित हुए थे...

बिशन सिंह ने लगभग 12 सालों तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था। साल 1966 से 1979 तक खेले गए टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 67 मैचों में 266 विकेट बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी भी की थी। बिशन सिंह बेदी को साल 1970 में पद्मश्री से नवाजा गया था। खेल में इस योगदान के लिए उनको साल 2004 में सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications