युवराज सिंह ने भारतीय कप्तान की पत्नी रितिका सजदेह को दी जन्मदिन की बधाई, साझा की खास तस्वीर 

Photo Courtesy: Yuvraj Singh Instagram And Twitter
Photo Courtesy: Yuvraj Singh Instagram And Twitter

भारतीय टीम (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) 21 दिसंबर, गुरुवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर दोस्त और पारिवारिक सदस्य उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसमें टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने रितिका को जन्मदिन पर विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की।

Ad

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवी, रितिका को अपनी मुँहबोली बहन मानते हैं। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब भी हैं और हर मौके पर युवराज अपनी बहन का साथ देने के लिए मौजूद रहते हैं। गुरुवार को सिक्सर किंग यानी युवराज ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक तवीर साझा की। तस्वीर रितिका-रोहित की शादी के दौरान की है, जिसमें युवराज अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,

तुम्हारे जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार मार्लो (रितिका सजदेह)। हम तुमसे प्यार करते हैं।
युवराज सिंह की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट
युवराज सिंह की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

गौरतलब है कि रितिका अपनी शादी से पहले स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी चलाती थीं। इसमें युवराज सिंह उनके क्लाइंट थे। इस दौरान दोनों की एक-दूसरे से अच्छी दोस्ती हो गई। उसी दौरान युवराज ने रितिका को अपनी बहन बना लिया था, तभी से वो युवी को राखी भी बांधती हैं।

बेहद कम लोग जानते होंगे कि युवराज सिंह ने शुरुआत में रोहित शर्मा को रितिका से दूर रहने को कहा था। हालाँकि, इसका उनके ऊपर कोई असर नहीं हुआ था। थोड़े समय बाद रितिका दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित की भी मैनेजर बन गईं थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। इसके बाद रोहित ने रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया और 13 दिसंबर, 2015 में सात फेरे लिए थे। मौजूदा समय में रोहित-रितिका को जोड़ी को फैंस क्रिकेट जगत में काफी पसंद करते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications