"वॉशिंगटन सुंदर को हम निश्चित रूप से मिस करेंगे," शिखर धवन का बयान

शिखर धवन ने कुछ अहम बातों का जिक्र किया है
शिखर धवन ने कुछ अहम बातों का जिक्र किया है

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) दौरे के लिए टीम इंडिया के उप-कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने स्वीकार किया है कि मेहमान टीम एकदिवसीय मैचों में स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की सेवाओं को मिस करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक संतुलित प्लेइंग इलेवन को रखने के लिए मेन इन ब्लू के पास पर्याप्त बैकअप विकल्प हैं।

Ad

हरारे में प्रेस वार्ता में धवन ने सुंदर को लेकर कहा कि वह काफी अहम खिलाड़ी हैं। हमें अब एक रिप्लेसमेंट मिल गया है। शाहबाज (अहमद) आ रहे हैं। हमारे पास अन्य स्पिनर भी हैं। हमारे पास काफी संतुलित टीम है। कुलदीप यादव हैं, दीपक हूडा ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। हम उनको (सुंदर) मिस करने जा रहे हैं। हमें अच्छा बैकअप भी मिला है।

चोट को धवन ने गेम का एक हिस्सा बताया और कहा कि बहुत दुःख की बात है कि वॉशिंगटन बाहर है। यह हमारे फील्ड का हिस्सा है, ऐसी चीजें होती हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।

सुंदर ने फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में सफेद गेंद की श्रृंखला के बाद से भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। इस दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आईपीएल 2022 के दौरान दो बार चोट का सामना किया था।

सीनियर्स को आराम दिए जाने से रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन और आवेश खान जैसे खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के मौके मिल सकते हैं। जिम्बाब्वे की टीम भी सॉलिड नज़र आ रही है। हाल ही में मेजबान टीम ने बांग्लादेश की टीम को टी20 और वनडे सीरीज में हराया है। ऐसे में देखना होगा कि टीम इंडिया के खिलाफ उनका मुकाबला कैसा रहेगा।

भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications